Fri. Mar 29th, 2024
    पाकिस्तान स्पेस एजेंसी

    भारत के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया था कि साल 2022 तक अंतरिक्ष अभियान को लांच कर दिया जायेगा। अलबत्ता प्रधानमंत्री ने अधिकतर कार्य साल 2022 तक ही संपन्न करने का आश्वासन देते रहे हैं। पाकिस्तान नें अब कहा है कि वह भी साल 2022 तक अंतरिक्ष अभियान को लांच कर देगा।

    पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान साल 2022 तक अन्तरिक्ष में एक मानव को चीन की मदद से भेजेगा और इसी वर्ष भारत भी कार्य को अंजाम देने की योजना बनाये बैठा है। पाकिस्तान के पहली अन्तरिक्ष योजना के प्रस्ताव पर गुरूवार को कैबिनेट बैठक ने मोहर लगा दी है।

    सूचना मंत्री ने बताया कि इस समझौते पर पाकिस्तान और चीन की कंपनी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक साल 2022 तक भारत अन्तरिक्ष में मानव को भेजने वाला विश्व का चौथा देश बन जायेगा।

    नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण में कहा था कि जब भारत अपनी 75 वीं सालगिरह का जश्न मना रहा होगा तब भारत के युवा और युवतियां अन्तरिक्ष पर भारतीय ध्वज लहरा रहे होंगे।

    पाकिस्तान और चीन के मध्य मज़बूत रक्षा समझौते हैं और पाकिस्तान चीन के सैन्य उपकरणों को खरीदने वाला सबसे बड़ा है। इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान ने चीन की मदद से स्वत निर्मित सैटेलाइट को लांच किया था।

    चीन ने साल 2003 में पहला अन्तरिक्ष अभियान लांच किया था। रूस और अमेरिका के बाद चीन विश्व का तीसरा देश था जिसने यह अभियान लांच किया था।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 3 नवम्बर को चीन के दौरे पर जायेंगे। इस यात्रा के दौरान इमरान खान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकिउंग के मुलाकात करेंगे। इस दौरे के वक्त दोनों पक्ष द्विपक्षीय रिश्तों के बाबत चर्चा करेंगे।

    विदेश विभाग के मुताबिक दोनों राष्ट्र विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे। अगस्त में प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद यह इमरान खान की पहली अधिकारिक चीनी यात्रा होगी। इमरान खान के साथ चीन के दौरे पर विदेश मंत्री सहित आला मंत्रियों का प्रतिनिधित्व समूह जायेगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *