Fri. Mar 29th, 2024
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को हिन्दू समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी। सरकार के अन्य दिग्गज सदस्यों विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, सूचना मंत्री सहित अन्य नेताओं ने दीपावली की बधाइयाँ दी थी।

    नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर ने हिन्दू सांसदों और हिन्दू समुदाय को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है।

    विपक्षी दल के नेता शाहबाज़ शरीफ ने हिन्दू समुदाय को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हिन्दू समुदाय भी पाकिस्तान में बराबर के नागरिक है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ के अध्यक्ष शरीफ ने कहा कि गैर मुस्लिम समुदाय को संविधान और इस्लाम ने सुरक्षा प्रदान कर रखी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विकास, निर्माण, रक्षा में अल्पसंख्यक समुदाय एक महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है।

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी। पाकिस्तान पीपल पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने भी विश्व के सभी हिन्दुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी। इस पावन मौके पर वाघा बॉर्डर पर स्थित दोनों राष्ट्रों के जवानों ने एक दूसरे को मिठाइयाँ और तोहफे दिए थे।

    दशहरा के 21 दिनों बाद दीपों के पर्व का जश्न मनाया जाता है। हिन्दू समुदाय का दीपावली सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है, यह भगवान राम के 14 सालों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की ख़ुशी में मनाया जाता है। दीपावली का जश्न 10 से अधिक देशों में मनाया जाता है. मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, सिंगापुर सहित कई देशों में मनाया जाता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *