Thu. Mar 28th, 2024

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र अमीरात के राजदूत के तौर पर पवन कपूर की नियुक्ति की है। वह यूएई में भारत के अगले राजदूत होंगे। साल 1990 के आईएफएस अधिकारी नवदीप सिंह पूरी की जगह लेंगे। जो साल 2016 से यूएई में भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे है।

    विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के मिशन का नेतृत्व अब पवन कपूर करेंगे। भारत सरकार ने राजूदत के रूप में कपूर की नियुक्ति की है। वह जलड ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

    कपूर ने अपने राजनयिक के कैरियर में मॉस्को, कविव, लंदन और जिनेवा में राजदूत का कार्यभार संभाला है। कपूर ने तीन वर्षों तक 8इजराइल के कार्यभार भी संभाला है और बीते महीने ही उनकी जगह किसी अन्य की नियुक्ति की गई थी।

    पवन कपूर ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यभार संभाला है। साल 2010 से 2013  तक कपूर को विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर भी नियुक्त किया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *