Thu. Mar 28th, 2024
    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    लोग कहते हैं कि प्यार के दिन सबसे अच्छे दिन होते हैं और प्रियंका-निक को देखकर यह बात और भी ज्यादा सच लगने लगती है। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी बैचलर पार्टी मनाने में व्यस्त हैं।

    परिणीति चोपड़ा के द्वारा शेयर की गयी एक तस्वीर पर निक ने बड़े प्यार भरे लहज़े में एक कमेंट कर दिया तो इस पर उनकी साली परिणीति चोपड़ा कैसे चुप रहती, उन्होंने भी मज़ाकिया लहजे में निक की बात का जवाब दिया है।

    निक जोनस ने इस तस्वीर पर लिखा कि ,”वाह! वह बहुत सुन्दर है। क्या तुम मुझे उससे मिलवा सकती हो ? इसपर परिणीति चोपड़ा ने उनकी टांग खींचते हुए यह कह दिया कि ,उसको पाना बहुत कठिन है पर मैं तुम्हारे लिए यह कोशिश कर सकती हूँ पर पहले तुम जूता चुराई की 5 मिलियन डॉलर फीस भर दो।”

    https://www.instagram.com/p/Bp1HsbKA1_8/

    प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी का थीम था लाल और सफ़ेद। इस पार्टी में प्रियंका की दोस्त नताशा पाल, सृष्टि बहल आर्य और चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ ईशा अम्बानी भी थीं।

    https://www.instagram.com/p/BpzaSczAsY2/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *