Thu. Mar 28th, 2024

    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म न्यूटन पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले आरोप लगाया गया था कि फिल्म एक ईरानी फिल्म की कॉपी है। न्यूटन को ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट की कॉपी बताया जा रहा था। उस खबर को फिल्मकारों ने नकार दिया था। लेकिन अब नई खबर आयी है, जिसमें कहा जा रहा है कि न्यूटन का पोस्टर एक अन्य फिल्म गणशत्रु से लिया हुआ है।

    न्यूटन फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफिशल एंट्री मिल गयी है। फिल्म की कहानी को लेकर खबरे आई थी कि इस फिल्म की कहानी ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट से प्रेरित है। इस मुद्दे पर विवाद खत्म ही नहीं हुआ था कि एक नया विवाद आ खड़ा हुआ है। आरोप है की न्यूटन का पोस्टर 1990 मे आयी सत्यजीत रे की फिल्म गणशत्रु से प्रेरित है।

    ऑस्कर विजेता गणशत्रु में एक डॉक्टर की कहानी है, जिसकी कहानी की प्रेरणा रे को नॉर्वे के रंगकर्मी हेनरिक इब्सन के नाटक से मिली थी। इस कहानी में एक डॉक्टर है जो समाज में फैले अन्धविश्वास से लड़ता है। और इसका नाम गणशत्रु पद जाता है। न्यूटन और इस फिल्म के उस समय जारी किये हुए पोस्टर में काफी समानताओं के कारण आलोचनाएं की जा रही है।

    अनुराग कश्यप ने ईरानी फिल्म की प्रेरणा की बात पर हास्य अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा कि ‘न्यूटन उतनी ही सीक्रेट बैलेट की कॉपी की हुई है, जितनी द अवेंजर्स की वतन के रखवाले”