Fri. Mar 29th, 2024
    नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स होने पर किया शानदार डांस, देखे विडियो

    क्रिसमस वर्ष का वह समय होता है जब सैंटा यह सुनिश्चित करता है कि वह आपको अपना सर्वश्रेष्ठ उपहार दे। ऐसा लगता है कि सैंटा ने नोरा फतेही की इच्छा को स्वीकार कर लिया है। 3 दिन पहले ही, नोरा ने इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स पार करने की खबर साझा की थी। ऐसा लगता है कि नोरा को सैंटा से उनका पूर्व क्रिसमस उपहार मिल गया है। अभिनेत्री ने खुद का एक प्यारा सा वीडियो साझा करते हुए ये खुशखबरी सुनाई।

    नोरा ने वीडियो में क्रिसमस का जश्न मनाते हुए विंटर जैकेट, वूलेन लेगिंग और रेड शूज पहने हुए थे। उन्होंने उत्साह साझा करते हुए वीडियो के लिए डांस किया। वह बहुत ख़ुश हैं और चिल्लाते हुए अपनी ख़ुशी का इजहार कर रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया-9 मिलियन फॉलोअर ने मुझे ऐसा बना दिया।” वैसे ये अभिनेत्री द्वारा क्रिसमस का स्वागत करने का एक सही तरीका लगता है। देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B6XjxXTJ044/?utm_source=ig_web_copy_link

    काम के मोर्चे पर, नोरा जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ रेमो डिसूजा की ‘स्ट्रीट डांसर’ 3 डी में स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर कंगना अभिनीत फिल्म ‘पंगा’ के साथ रिलीज होगी। फिल्म में फिर भारत-पाक लड़ाई दिखाई देगी, लेकिन इस बार बंदूकों से नहीं बल्कि डांस के जरिये। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है जिसे दर्शको से बेकार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म का पहला गीत ‘मुकाबला’ बहुत पसंद किया जा रहा है और जल्द ही नोरा का गीत ‘गर्मी’ भी रिलीज़ होने वाला है।

    इस गीत का टीज़र रिलीज़ हो चूका है जिसमे नोरा बहुत हॉट अंदाज़ में दिख रही है। इस गीत में वह वरुण धवन के साथ सिजलिंग केमिस्ट्री साझा करती दिखाई देंगी।

    https://www.instagram.com/p/B6fZYufpoRy/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *