Tue. Apr 23rd, 2024
    नोकिया कंपनी

    भारत में नोकिया हमेशा से ही सबसे प्रचलित मोबाइल कंपनी रही है। बीच में कंपनी भारत के बाजार से निकल गयी थी, लेकिन अब फिर से नोकिया भारत में अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश कर रही है।

    नोकिया के एक अधिकारी ने खबर दी कि नोकिया घाटे से निकलकर फिर से मुनाफा कमा रही है।

    नोकिया कंपनी की भारत में चालाक एचएमडी ग्लोबल के बिजनेस हेड अमित गोयल ने बताया, “हम भारत में मुनाफा कमा रहे हैं।”

    हालाँकि इस दौरान कंपनी नें यह नहीं बताया कि नोकिया नें भारत में कितने मोबाइल बेचे हैं, या फिर उन्हें कितना मुनाफा हुआ है?

    आपको बता दें कि एचएमडी ग्लोबल 10 साल के लिए नोकिया की विश्व में लाइसेंसी कंपनी है। गोयल नें बताया कि विश्वभर में साल 2017 में नोकिया नें लगभग 7 करोड़ मोबाइल बेचे। उन्होनें बताया कि कम रेंज के फोन कंपनी ने सबसे ज्यदा बेचे हैं और कंपनी इसी पर अपना ध्यान ज्यादा केन्द्रित करेगी।

    आपको बता दें कि इस समय कम रेंज के फोन का 50 फीसदी बाजार में हिस्सा नोकिया के पास है।

    नोकिया नें भारत में हाल ही में पांच कम रेंज के फोन और 8 स्मार्टफोन लांच किये थे। कंपनी इसके अलावा अन्य मॉडल को भी भारत में लाने की कोशिश कर रही है।

    नोकिया ने अमित गोयल ने बताया,

    नोकिया हर रेंज के फोन में अपने फोन लाना चाहती है। भविष्य में वही कंपनी सफल होगी, जो अनेक रेंज में फोन निकाल सकती है।

    उन्होनें यह भी बताया कि नोकिया के लगभग 550 वितरक हैं जो देशभर में लाखों जगह एक साथ मोबाइल फोन पहुंचा देते हैं। नोकिया नें पिछले दो साल में भारत में काफी काम किया है।

    आज के इवेंट में नोकिया नें नोकिया 6, नोकिया 7 और नोकिया 8 लांच किये हैं। इनमें से सिर्फ नोकिया 8 को भारत में नहीं बनाया गया बाकी सभी फोन का निर्माण भारत में ही किया गया था।

    उन्होनें आगे बताया कि नोकिया अपने फोन ऑनलाइन ओर ऑफलाइन दोनों जगह बेच रही है।

    नोकिया के नए फोन

    नोकिया फोन
    नोकिया फोन

    नोकिया नें आज नोकिया 6, नोकिया 7 और नोकिया 8 लांच किये हैं।

    नोकिया 6 – नोकिया 6, 5.5 इंच का फीचर फोन है। फोन में पीछे का कैमरा 16 मेगा पिक्सेल का और आगे का कैमरा 8 मेगा पिक्सेल का है। इसके अलावा फोन में सबसे नया एंड्राइड 7.1.1 मौजूद है। नोकिया 6 की कीमत 12,999 रूपए है।

    नोकिया 7 – नोकिया 7 कंपनी के सबसे सफल फोन में से एक है। यह फोन 5.2 इंच का है और फोन की स्क्रीन 1080 पिक्सेल और 1920 पिक्सेल की है। नकिया 7 की कीमत 13,000 रूपए है।

    नोकिया 8 – नोकिया 8, 5.3 इंच का बेहतरीन फीचर फोन है। फोन में दो 13 मेगा पिक्सेल के कैमरा हैं। फोन की कीमत इस समय 27,000 रूपए है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *