Fri. Apr 19th, 2024
    सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा संगीत

    शादी ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का संगीत समारोह भी भव्य था। फ़िलहाल दोनों स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। प्रियंका के संगीत की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिनकी फैन्स तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।

    अपने एक पोस्ट में प्रियंका ने यह खुलासा किया था कि संगीत समारोह गीत, नृत्य और प्रतिस्पर्धा से शुरू हुआ था। उन्होंने यह भी बताया था कि प्रियंका के परिवार ने नृत्य के जरिये दोनों की प्रेमकहानी भी प्रस्तुस्त की थी।

    अगर हाल ही में आई तस्वीरों की बात करें तो उसमें निक और प्रियंका का परिवार और उनके दोस्त जो जोनस, केविन जोनस, पॉल केविन जोनस, डेनिस जोनस और सोफी टर्नर देखी जा सकती हैं।

    https://www.instagram.com/p/BsL7DLyARzW/

    https://www.instagram.com/p/BsL6p4eAMmb/

    https://www.instagram.com/p/BsL6e-bADbe/

    https://www.instagram.com/p/BsL43hDAppv/

    https://www.instagram.com/p/Br5uDB_F1pg/

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस और नए साल के मज़े ले रहे हैं। प्रियंका-निक की शादीशुदा ज़िन्दगी मज़े में बीत रही है और प्रियंका लगातार इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती दिखती हैं। दर्शकों को दोनों की तस्वीरें काफी पसंद आती है।

    प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसपर 13 घंटे में ही 1.8 मिलियन लाइक्स आ गए हैं। प्रियंका के फैन्स ने भी तस्वीर पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किये हैं।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने परिवार के साथ इस समय लन्दन में छुट्टियां मना रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BsLcwfXlVSW/

    https://www.instagram.com/p/BsGFw-tn7oJ/

    प्रियंका अपने ससुराल में काफी खुश नज़र आ रही हैं। हाल ही में वह अपने देवर फ्रेंक्लिन जोनस के साथ रोडट्रिप पर भी गयीं थीं जिसकी तस्वीर भी प्रियंका ने शेयर की है।

    प्रियंका फिलहाल अपनी आने वाली फ़िल्म ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम भी हैं। फ़िल्म का निर्देशन कर रही हैं सोनाली बोस और प्रियंका फ़िल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 1942: एक प्रेम कथा के ऑडिशन के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा कोईराला को कहा था बकवास अभिनेत्री

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *