Wed. Apr 24th, 2024
    निक जोनस प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड और हॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर और अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी करने वाली हैं। पर आज भी फैन्स उनकी प्रेमकहानी से रूबरू नहीं हो पाए हैं। वोग पत्रिका के नए साक्षात्कार में निक और प्रियंका के कुछ मजेदार किस्सों का ख़ुलासा किया गया है।

    प्रियंका चोपड़ा वोग पत्रिका के जनवरी अंक के मुख्यपृष्ट पर नज़र आएंगी। पत्रिका को दिए गए अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि मेट गाला 2017 समारोह पर मिलने से पहले से ही दोनों एक-दुसरे से बात करते थे। निक ने सबसे पहले मैसेज किया था।

    निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था कि, “मैं कुछ मित्रों द्वारा सुन रहा हूँ कि हम दोनों को मिलना चाहिए।” प्रियंका ने इसबात पर उन्हें कहा था कि उनकी टीम यह मैसेज पढ़ सकती है। निक को प्रियंका के फ़ोन पर मैसेज करना चाहिए।

    बाद में दोनों वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी पर मिले थे और वहां निक ने अपने घुटनों पर बैठ कर प्रियंका से कहा कि तुम वास्तविक हो। तुम अभी तक मुझे क्यों नहीं मिली थी? निक ने बहुत से लोगों के सामने यह बात जोर से कही थी।

    निक ने बताया कि, “प्रियंका ने मुझे अपने घर पर बुलाया था जहां उसकी माँ टीवी देख रही थीं। हमने कुछ घंटे साथ बिताए। जाते समय मैंने बस उसके थपकी दी। हमने एक दूसरे को चूमा भी नहीं।”

    प्रियंका चोपड़ा इस बात को लेकर निक से अभी भी नाराज़ हैं कि निक ने पहली रात उन्हें किस नहीं किया। इसपर निक ने कहा कि, “घर में तुम्हारी माँ भी थी तो मुझे यही सम्मानजनक लगा।”

    इसपर प्रियंका ने कहा कि, “अगर मुझसे पूछोगे तो यह कुछ ज्यादा ही सम्मानजनक था।”

    निक जोनस के भाई जो जोनस ने कहा कि, “मैं और सोफी इस बात पर हँसा करते थे कि निक उसके प्यार में कितना पागल है। वह जमीन पर बैठा रहता था और मैं और सोफी हँसते थे कि इस प्यार में पागल मतवाले बच्चे को देखो।”

    उनकी तीसरी डेट पर निक समझ गए थे कि वह प्रियंका से शादी करना चाहते हैं और उन्होंने अपनी माँ को फ़ोन करके यह सूचना दी थी। निक ने अपने शादी के प्रस्ताव के बारे में बताया कि, “मैं घुटनों पर आ गया था। मैंने पूछा कि, “क्या तुम मुझसे शादी करके मुझे दुनिया का सबसे खुशहाल व्यक्ति बनाओगी?

    उसने करीब 45 सेकंड लगाए और वह चुप रही। जब उसने कुछ नहीं कहा तो मैंने कहा कि अगर तुम्हे कोई आपत्ति नहीं है तो मैं यह अंगूठी तुम्हे पहनाने जा रहा हूँ।”

    बाद में दोनों ने मुंबई में एक रोका समारोह के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर दी। निक और प्रियंका की शादी 2 दिसम्बर को होने वाली है। यह शादी हिन्दू और इसाई, दोनों ही परम्पराओं से होगी। हिन्दू शादी के लिए निक घोड़े पर बैठ कर आएँगे।

    निक और प्रियंका दोनों ही अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

    यह भी पढ़ें: जब चीजें किसी तूफ़ान की तरह आती हैं तो मैं अपना संतुलन खो देती हूँ: कंगना रानौत

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *