Sat. Apr 20th, 2024
    नागिन 3: सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और पर्ल वी पुरी की ये तसवीरें करती हैं धमाकेदार फिनाले का वादा

    टीवी हो या ऑनलाइन, दोनों पर इन दिनों एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 3‘ ही छा रहा है। इस शो में सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, पर्ल वी पुरी और रजत टोकस अहम किरदार निभाते हैं। पहले दो सीजन में मौनी रॉय और अदा खान ने अहम किरदार निभाया था।

    शो शानदार प्रदर्शन कर रहा है लेकिन फिर भी भी इस हफ्ते इसका क्लाइमेक्स प्रसारित होने वाला है। इसके तीनो सीजन ही कुछ ही हफ्तों तक प्रसारित हुए थे। चूँकि इसका क्लाइमेक्स बेहद धमाकेदार होने वाला है इसलिए सभी अभिनेता इसके लिए लगातार शूट कर रहे हैं।

    शो के नवीनतम एपिसोड में सुरभि और पर्ल का किरदार मिल जाता है। सुरभि ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें साझा की है जिसमे दोनों शादी के लिबास में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों फिर शादी करने वाले हैं।

    इन दिनों के साथ तस्वीरो में अनीता भी दिखाई दे रही हैं जो विशाखा का किरदार निभाती हैं। तीनो मस्ती भरे पोज़ दे रहे हैं और अपने शो के कुछ आखिरी दिन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। सुरभि उर्फ़ बेला ने तस्वीरो के साथ कैप्शन में लिखा-“उफ़्फ़्फ ये पागलपन।”

    देखिये ये तसवीरें-

    nagin

    nagin masti

    इसके क्लाइमेक्स एपिसोड में पहले दोनों सीजन के अभिनेता भी दिखाई देंगे। मौनी रॉय, अदा खान, अर्जुन बिजलानी और करणवीर बोहरा ने क्लाइमेक्स के लिए शूटिंग भी कर ली है। शो का आखिरी एपिसोड बहुत भव्य होने वाला है जिसमे थ्रिल और ड्रामा का परफेक्ट मिश्रण होगा। क्लाइमेक्स में, मौनी महानागरानी बन कर आएंगी और बुराई को नष्ट कर देंगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *