Thu. Mar 28th, 2024
    नच बलिए 9: नित्यामी शिर्के ने जख्मी पैरों से दही हांडी तोड़कर जीता सभी का दिल

    टीवी शो ‘नच बलिए 9‘ दर्शको का पसंदीदा रियलिटी शो बनता जा रहा है जिसमे जोड़ियां कुछ बेहतरीन परफॉरमेंस देकर सभी का दिल जीत रही हैं। इस सीजन, प्रतियोगी जोड़ियां यादगार परफॉरमेंस देने के लिए जोखिम लेने से भी नहीं चूक रही है और यही कारण है कि आये दिन, जजों को भी प्रभावित होकर कई जोड़ियों को ‘हाई-फाई’ यानि उच्चतम अंक देने पड़ रहे हैं।

    ऐसी ही एक जोड़ी है कोरियोग्राफर-अभिनेता शांतनु माहेश्वरी और उनकी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिर्के की। शांतनु तो प्रतिभाशाली डांसर है, ये तो सभी जानते हैं लेकिन अभिनेत्री भी उनका साथ बखूबी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अपने पहले एक्ट के बाद, वह चोटिल हो गयी थी और खड़ी भी नहीं हो पा रही थी लेकिन इसके बाद भी, उन्होंने एक के बाद एक शानदार परफॉरमेंस दिए और सभी का दिल जीत लिया।

    https://www.instagram.com/p/B1bHDZDJkm_/?utm_source=ig_web_copy_link

    आगामी एपिसोड में भी, वह एक बार फिर अपने एक्ट से सभी का दिल धड़काने वाली हैं। नित्यामी और शांतनु दही हांडी पर एक एक्ट प्रस्तुत करेंगे। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, नित्यामी अपने जख्मी पैरों से ही पिरामिड चढ़ेंगी और हांडी को तोड़ देंगी। उनके इस साहसी कदम को देख जज और बाकि जोड़ियां हैरान और प्रभावित हो जाएंगी।

    https://www.instagram.com/p/B06WJDDlypA/?utm_source=ig_web_copy_link

    अपने पिछले एक्ट में, नित्यामी अपने कोरियोग्राफर पर खड़ी होकर नाची थी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वह एक्ट के दौरान लम्बी और ऊँची दिख सकें। तब भी जजों- रवीना टंडन और अहमद खान को उनका डांस बेहद पसंद आया था। इससे पहले, वह व्हीलचेयर पर बैठ कर भी डांस कर चुकी हैं और ‘हाई-फाई’ ले चुकी हैं। ये जोड़ी हर बार कुछ नया पेश करने की कोशिश कर रही हैं और सभी का दिल जीत रही है।

    इस दौरान, ये क्यूट जोड़ी ने कुछ समय पहले ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है और ‘नच’ के मंच पर ही उन्होंने अपना रिश्ता आधिकारिक किया था।

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *