Fri. Mar 29th, 2024
    एमएस धोनी

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (59*) और केदार जाधव (81*) की 141 रन की नाबाद साझेदारी से भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचो की सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से जीता है। इस मैच में 72 गेंदो में 59 रन बनाने के बाद, पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 412 लिस्ट-ए मैचो में 13,054 रन बना लिए है। विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद यह मुकाम हासिल करने वाला चौथा भारतीय खिलाड़ी है।

    लिस्ट-ए क्रिकेट में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम गूच के नाम सबसे अधिक 22,211 रन है।

    इससे अलग हटके, धोनी और केदार जाधव की 141 रन की साझेदारी, भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे विकेट के लिए दूसरे स्थान पर सबसे अधिक रनो की साझेदारी है। और यह हैदराबाद के मैदान में भी किसी विकेट के लिए दूसरे स्थान पर सबसे अधिक रनो की साझेदारी है।

    इस मैदान में सबसे बड़ी साझेदारी 2009 में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और शेन वॉटसन के बीच हुई थी। इन दोनो बल्लेबाजो ने ओपनिंग करते हुए 145 रन की साझेदारी की थी।

    धोनी ने हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में 6 चौके और एक छक्के की मदद से भारत को 6 विकेट से जीत दर्ज करवाई। और इस मैच में एक छक्का लगाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए है।

    एमएस धोनी ने रोहित शर्मा के 215 छक्को के रिकॉर्ड को पछाड़ा है। हैदराबाद वनडे से पहले दोनो खिलाड़ियो के नाम 215 छक्के थे।

    हालांकि, धोनी के नाम अभी तक कुल मिलाकर एकदिवसीय क्रिकेट में 223 छक्के है लेकिन सात छक्के उन्होने एशिया-11 के लिए खेलते हुए लगाए थे।

    दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में (195) छक्को के साथ तीसरे स्थान पर है, उनके पीछे गांगुली (189) छक्के और युवराज सिंह (153) छक्को के साथ शीर्ष पांच खिलाड़ियो में शामिल है।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा। इस वक्त भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।

    https://www.youtube.com/watch?v=ZuyaE8HJLno

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *