Fri. Apr 19th, 2024
    विराट-धोनी

    लीड्स, 4 जुलाई (आईएएनएस)| आईसीसी विश्व कप-2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंगूठे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा था।

    धोनी के फैन के लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अब उनके अंगूठे में कोई चोट नहीं है और वह फिट हैं।

    एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “है तो पहाड़ी, वह एक योद्धा है। 300 से भी अधिक वनडे खेलने के बाद क्या आप मानते हैं कि ये छोटी चीजें उन्हें परेशान करेंगी। उनके पास इससे बाहर आने की अद्भुत क्षमता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका अंगूठा ठीक है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।”

    टीम प्रबंधन के सूत्रों ने पुष्टि की है कि विकटकीपिंग करते समय अंगूठे पर चोट लगना धोनी के लिए कोई नई बात नहीं है और ऐसी चीजें उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालती है।

    वास्तव में, धोनी ने चोटों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है और बाकी खिलाड़ियों को इससे सीख लेनी चाहिए।

    उन्होंने कहा, “अगर आप कोई मैच खेलने से पहले 100 प्रतिशत फिट होने का इंतजार करते हैं तो शायद आपको इसके लिए पांच साल तक का इंतजार करना होगा। इससे पहले कि मैं जो कुछ भी कर सकता हूं (दर्द के साथ खेलना) वह करूं।”

    भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि टीम को अभी शनिवार को श्रीलंका के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *