Wed. Apr 24th, 2024
    कोस्टा रिका में वेंकैया नायडू

    भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा में भारतीय समुदाय से मुखातिब होते हुए दोहराया कि “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है।” उन्होंने कहा कि “आतंकवाद केवल भारत का मसला नहीं है।यहां तक कि अमेरिका जिसने कभी हमारे दर्द को समझने की कोशिश नहीं की,अब वह समझ रहा है। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, इसका कोई धर्म नहीं होता है। हिन्दू, मुस्लिम या ईसाई कोई भी धर्म आतंक का प्रचार नहीं करता है।”

    भाषण के दौरान पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि “हम एक शांतिप्रिय देश है। डिक एंड हैरी हमारे मुल्क में आये और हम पर हमला किया, हुकूमत की सब तहस नहस किया, हमें धोखा दिया लेकिन हमने कभी किसी पर हमला नहीं किया। हम समस्त विश्व को एक परिवार के रूप में मानने पर यकीन रखते हैं। लेकिन हमारा एक पड़ोसी है, जो आतंकियों को सहायता और वित्तपोषित करते हैं।”

    आतंक विरोधी हवाई हमले के बाबत “हमारा पड़ोसी आतंकियों को वित्तीय सहायता देता है, यह खुला हुआ राज है। हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे सीआरपीएफ के 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस पर जवाबी प्रतिक्रिया में भारत के चार वायुसेना के विमान पाकिस्तान गए और आतंकियों के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया व तबाह कर दिया और 21 मिनट में बिना किसी समस्या के वापस मुल्क लौट आएं।”

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि “कोस्टा रिका की फलदायी बातचीत के बाद उपराष्ट्रपति वापस मुल्क लौट रहे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा से क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत के सम्बन्ध प्रगाढ़ हो गए हैं।”

    उपराष्ट्रपति ने भारत और मध्य व लैटिन अमेरिकी देश में तत्काल जरुरी जेनेरिक व कम कीमत की दवाइयों को मुहैया करने के लिए भारतीय कंपनियों को प्रचार करने के लिए जोर दिया था। वेंकैया नायडू ने कोस्टा रिका को भारतीय पर्यटकों के लिए एक पर्यटन स्थल बताया। भारतीय फिल्म निर्माता कोस्टा रिका में शूटिंग कर लाखों भारतीयों पर्यटकों को यहां आने के  प्रोत्साहित कर सकते हैं।

    दो लैटिन अमेरिकी देशो की आठ दिनों की यात्रा पर भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के साथ संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस जोन्स, संसद के सदस्य राम कुमार कश्यप और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी गए हैं। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू पैराग्वे की यात्रा के दौरान नेशनल पन्थीओन ऑफ़ हीरोज और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *