Thu. Apr 18th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    दीवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम मना रहे हैं। उनके साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

    पिछले कई दिनों से अयोध्या वासियों के मन में ये बात चल रही थी कि इस दिवाली मुख्यमंत्री अयोध्या के लिए कुछ विशेष घोषणा करेंगे। शाम होते होते मुख्यमंत्री ने अयोध्यावासियों के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

    विश्व हिन्दू परिषद् ने पिछले दिनों फैजाबाद का नाम बदलने का अनुरोध किया था। आज दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा कर दी।

    मुख्यमंत्री इसके अलावा अयोध्या को लेकर और भी कई घोषणाएं की।

    राम भक्तों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भगवान् श्रीराम के नाम पर एयरपोर्ट की घोषणा की। इसके अलावा भगवान् राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का जनमानस प्रभु श्री राम के साथ अंतर्मन से जुड़ा हुआ है इसलिए अयोध्या के लिए जनता के मन में विशेष स्नेह है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर अयोध्या में सरयू के दोनों तटों को विकसित किया जाएगा। सरयू की सफाई के लिए मुख्यमंत्री ने कुछ अहम् घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सरयू में गिरने वालों नालों को बंद किया जाएगा।

    योगी ने ये घोषणाएं करते हुए कहा कि ‘अयोध्या राम की जन्भूमि है और देश ये जानता है कि अयोध्या क्या चाहता है। पिछली बार मैं जब दीपोत्सव मनाने यहाँ आया था तो बरसों बाद अयोध्या की पहचान दुनिया भर में नए रूप में फैली थी।’

    राम मंदिर की ओर इशारा करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या के लिए जो आपके मन में है वही मेरे मन में भी है। मैं यहाँ अयोध्या को उसका इतिहास, उसका गौरव लौटाने आया हूँ। अब तक अयोध्या के साथ बहुत अन्याय हुआ है लेकिन मैं आश्वस्त करता हूँ कि अब दुनिया की कोई ताकत अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकती।’

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *