Sat. Apr 20th, 2024
    अयोध्या दीपोत्सव

    दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर सज धज कर तैयार है। आज मंगलवार को यहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकर करेंगे। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक इस दीपोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।

    सरयू नदी के तट पर भगवान् राम की 30 फ़ीट ऊँची प्रतिमा हनुमान की प्रतिमा के साथ स्थापित की गई है।

    समारोह स्थल से कुछ दूर पहले एक भव्य तोरणद्वार बनाया गया है। सरयू के घाट पर स्थित पुराने मंदिरों को भी बिलकुल नया लुक दिया गया है। नए नए पेंट हुए इन मंदिरों को रंगीन बल्बों और खूबसूरत लैम्पों से सजाया गया है। घाट की सीढ़ियों को असंख्य दीपों से सजाया गया है जो रात को जलने के बाद अयोध्या को एक दिव्य रूप देंगे।

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी इस पुरे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। सरयू के घाटों पर जलते असंख्य दीयों के बीच उनका स्वागत किया जाएगा। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने के लिए नदी के दोनों तटों को 3.35 लाख दीयों से रौशन करने की तैयारी है। अवध विश्विद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी और अयोध्या के निवासी इन दीयों को जला कर अयोध्या को रौशन करेंगे।

    आज अयोध्या में कायक्रम कुछ इस प्रकार हैं :

    3 pm-3:15 pm – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला राम बाजार में मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के द्वारा रेत से बनायीं गई राम की पेंटिंग का लोकार्पण करेंगे।

    3:15 pm-4 pm – योगी आदित्यनाथ और किम जुंग सूक रक कोरियन मेमोरियल का शिलान्यास करंगे जो कोरियन रानी सुरीरत्ना को समर्पित होगा। सुरीरत्ना अयोध्या की राजकुमारी थी जिनका विवाह कोरिया के राजा किंग सुरो से हुआ था।

    4 pm-4:30 pm – रामलीला का मंचन किया जाएगा जिसमे राम और सीता पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से आएंगे। मुख्यमंत्री खुद उनका स्वागत करेंगे।

    4:30 pm-6 pm – मुख्य कार्यक्रम राम कथा पार्क में होगा।

    6:15 pm-6:45 pm -सरयू के घाट पर आरती का आयोजन किया जाएगा।

    6 pm-7:30 pm – सरयू के दोनों किनारों पर 3.35 लाख दीयों को प्रज्जवलित किया जाएगा।

    7:30 pm-7:45 pm – राम की पैड़ी घाट पर वाटर शो का आयोजन होगा

    7:45 pm- 8 pm – रामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

    8 pm-8:15 pm – आतिशबाजी के साथ दिवाली मनाया जाएगा।

    8:30 pm-10:30 pm – त्रिनिदाद, रूस और इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *