Fri. Mar 29th, 2024
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवम्बर को शादी करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों की शादी दो प्रकार के रीति-रिवाजों से की जाएगी। शादी के बाद रणवीर और दीपिका बंगलौर में एक निजी रिसेप्शन समारोह का आयोजन करेंगे।

    दीपिका का परिवार बंगलौर में रहता है। यह समारोह दीपिका के परिवार और क़रीबी दोस्तों के लिए रखा जाएगा। इस समारोह के लिए लीला पैलेस होटल बुक किया गया है। यह रिसेप्शन 21 नवम्बर 2018 को है।

    अक्टूबर की शुरुआत में दीपिका और रणवीर ने इन्स्टाग्राम पर यह घोषणा की थी कि वे दोनों शादी करने वाले हैं। उन्होंने लिखा था कि,”अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ हमें यह बताने में अत्यंत ख़ुशी हो रही है कि हमारी शादी 14-15 नवम्बर को होनी तय है। इतने सालों में हमें इतना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। इस प्यार,साथ,निष्ठा और दोस्ती की यात्रा के लिए हमें आशीर्वाद दें। ढेर सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।”

    https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/

     

    दीपिका और रणवीर की शादी का यह भव्य समारोह इटली के लेक कोमो में होगा। उसके बाद उनके मुंबई का रिसेप्शन 1 दिसम्बर को ग्रैंड हयात्त में होगा।

    शादी की तैयारियों के साथ इससे पहले होने वाली रस्मे भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में बैंगलौर में दीपिका के परिवार वालों ने दीपिका के लिए नंदी पूजा का आयोजन कराया था और रणवीर के घर पर हल्दी की रस्म की गई।

    https://www.instagram.com/p/BprC7bDhBTb/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *