Sat. Apr 20th, 2024
    रणवीर दीपिका पादुकोण उपनाम

    आज दीपिका पादुकोण को 33वां जन्मदिन है। यह दिन दीपिका के साथ-साथ रणवीर के लिए भी ख़ास है। रणवीर सिंह, दीपिका के सच्चे आशिक हैं और शादी के बाद दीपिका का यह पहला जन्मदिन है तो रणवीर जरूर दीपिका के लिए इस मौके पर कुछ ख़ास करेंगे।

    बीते महीनों में रणवीर ने दीपिका को प्यारे-प्यारे निकनेम दिए हैं। दीपिका के जन्मदिन पर आइये हम आपको बतातें हैं रणवीर द्वारा दिए गए पांच निकनेम।

    1) Yin and Yang( यिन और यैंग)

    एचटी लीडरशिप समिट के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा था कि, “वह मेरे यैंग की यिन है।” दोनों ने बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर नृत्य करके दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    2) Classiest Lady (विशिष्ट औरत)

    उसी समारोह में रणवीर ने दीपिका को अपनी ज़िन्दगी में जितनों से भी वह मिले हैं उसमें सबसे उत्तम दर्जे की औरत भी कहा था। रणवीर की यह बात तो मनानी ही पड़ेगी। दीपिका ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है एक व्यक्ति के तौर पर भी अपने आप को स्थापित किया है।

    3) My Hummingbird (मेरी हम्मिंगबर्ड)

    रणवीर जब ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर आए थे तो करण के यह पूछने पर कि उनकी मंगेतर दीपिका पादुकोण किस तरह की पालतू हो सकती हैं इसपर रणवीर ने कहा था कि, “वह मेरी हम्मिंगबर्ड है।”

    4) My Superpower (मेरी सबसे बड़ी शक्ति)

    रणवीर और दीपिका एक दुसरे के लिए हौसलाआफजाई वाले शब्द भी इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी फ़िल्म ‘गली बॉय’ की एक क्लिप शेयर की थी जिसपर दीपिका ने लिखा था कि, “तुम्हे कोई नहीं रोक सकता।”

    दीपिका के जवाब में रणवीर ने लिखा कि, “तुम मेरी सबसे बड़ी शक्ति हो।”

    5) Well-rounded Human Being (पूर्ण विकसित व्यक्तित्व )

    रणवीर हाल ही में न्यूज़ 18 राइजिंग इंडिया समिट में गए थे जहाँ दीपिका के बारे में रणवीर सिंह ने कहा कि, “दीपिका से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वह सच में एक पूर्ण विकसित व्यक्तित्व वाली महिला है।”

    यह भी पढ़ें: इसलिए इन्स्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन को मैसेज नहीं करेंगी सारा अली खान

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *