Fri. Mar 29th, 2024
    disha patani biography in hindi

    दिशा पटानी हिंदी फिल्मो को अभिनेत्री हैं। इन्होने एक मॉडल के रूप में अपने आपको उभारा था और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इन्हे एक समय पर भारत के लड़को द्वारा सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री माना जाता था। दिशा ने हिंदी फिल्मो में अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से किया था। इस फिल्म में दिशा ने काम समय के लिए ही अभिनय किया था लेकिन फिर भी उन्हें फिल्म में बहुत पसंद किया गया था।

    दिशा ने ‘बाग़ी 2’ और ‘भारत’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में भी अपना अभिनय दर्शाया है। दिशा ने चाइनीस फिल्म ‘कुंग फु योगा’ से चाइनीस फिल्मो में भी अपना डेब्यू कर लिया है। दिशा ने 2 म्यूजिक एल्बम में भी अभिनय किया है जिनमे से पहला ‘बेफिक्रा’ था और दूसरा ‘हर घुट में स्वैग है’ था। उन्हें अपने अभिनय की वजह से कई अवार्ड्स भी हासिल हुए हैं।

    दिशा पटानी का प्रारंभिक जीवन

    दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 या 27 जुलाई 1995 को बरैली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी जन्म तिथि अभी तक इस्पष्ट रूप से बताई नहीं गई है। दिशा के पापा का नाम ‘जगदीश सिंह पाटनी’ है और पेशे से वह ‘डीएसपी’ हैं। उनकी माँ घर परिवार को सम्हालती हैं। दिशा की एक बड़ी बहन है और एक छोटा भाई है। बहन का नाम ‘खुशबू पाटनी’ है और पेशे से वो इंडियन आर्मी की कप्तान हैं। उनके भाई का नाम सूर्यांश पाटनी है।

    दिशा ने अपने स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद नॉएडा के ‘अमेटी विश्वविद्यालय’ से ग्रेजुएशन की पढाई शुरू की थी। दिशा ने बी.टेक की पढाई पढ़नी शुरू की थी लेकिन अपने कॉलेज के दूसरे साल में ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने अपने कॉलेज को छोडने के पीछे की वजह अपने मॉडलिंग करियर को बताया था क्युकी उन्हें उनके कॉलेज के दूसरे साल में ही कुछ मॉडलिंग के असाइनमेंट मिले थे, जिसकी वजह से उन्होंने कॉलेज को छोड़ने का फैसला लिया था।

    व्यवसाय जीवन

    शुरुआती दौर

    दिशा पाटनी ने अपनी अभिनय की शुरुआत साल 2015 में की थी। इन्होने अपने अभिनय से पहले कुछ समय तक एक मॉडल के रूप में भी काम किया है। उन्होंने 2013 में पोंड्स फेमिना मिस इंडिया, इंदौर में भाग लिया था जहाँ उन्हें पहले रनर-अप का खिताब मिला था। दिशा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की उन्होंने फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उनको रिजेक्ट कर दिया गया था और कृति सैनॉन को मुख्य भूमिका का किरदार मिला था।

    इसके बाद दिशा ने यह भी बताया था की उन्हें पहले फिल्म ‘बाग़ी – ए रेबेल फॉर लव’ के लिए चुना गया था लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बहार कर दिया गया था और श्रद्धा कपूर को यह किरदार दिया गया था। उन्होंने सबसे पहल अभिनय करना तेलुगु फिल्म से शुरू किया था। दिशा की डेब्यू फिल्म का नाम ‘लोफर’ था।

    इस फिल्म के निर्देशक ‘पूरी जगन्नाध’ थे और फिल्म में दिशा ने अभिनेता ‘वरुण तेज’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘मौनी’ के किरदार की भूमिका निभाई थी, जो एक मजबूर शादी से बचने के लिए घर से भाग जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया था और फिल्म को फ्लॉप लिस्ट में शामिल होना पड़ा था।

    दिशा का फिल्मो का सफल सफर

    साल 2016 में दिशा ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया था। इस गाने का नाम ‘बेफ़िक्रा’ था जिसमे दिशा ने अभिनेता ‘टाइगर श्रॉफ’ के साथ अभिनय किया था। इस गाने को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा टी-सीरीज़ के तहत निर्मित किया गया था और साथ ही गाने को ‘मीट ब्रदर्स’ द्वारा लिखा गया था। इस गाने को ‘अदिति सिंह शर्मा’ ने गाया था। गाने को दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया था और साथ ही दिशा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी भी लोगो ने बहुत पसंद की थी। साल 2016 में ही दिशा ने हिंदी फिल्मो में अपना डेब्यू कर लिया था।

    उनकी फिल्म का नाम ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ था जो की भारत के क्रिकेटर ‘महेंद्र सिंह धोनी’ की जीवनी को दर्शाता था। फिल्म के निर्माता ‘नीरज पांडे’ थे। इस फिल्म के मुख्य किरदार यानि धोनी के किरदार को अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ निभा रहे थे। उनकी पत्नी का किरदार अभिनेत्री ‘कियारा अडवानी’ ने निभाया था। दिशा ने फिल्म में धोनी की प्रेमिका का किरदार अभिनय किया था जो एक रोड एक्सीडेंट में मर जाती हैं।

    फिल्म में दिशा का किरदार बहुत कम समय के लिए ही था लेकिन फिर भी फिल्म में इनके अभिनय की एक एहम भूमिका रही थी। क्रिटिक्स द्वारा भी फिल्म और दिशा के अभिनय की बहुत प्रशंसा हुई थी। दर्शको के दिलो में भी दिशा के किरदार ने एक अलग जगह बनाई थी और इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी कमाल की कमाई की थी। फिल्म ने कुल 2.16 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की टॉप फिल्मो में दर्ज किया था।

    साल 2017 में दिशा को चाइनीस फिल्म ‘कुंग फु योगा’ में देखा गया था। इस फिल्म के साथ दिशा ने अपना डेब्यू चाइनीस फिल्मो में भी कर लिया था। इस फिल्म में दिशा के साथ अभिनेता सोनू निगम को भी देखा गया था। फिल्म के मुख्य किरदार को अभिनेता ‘जैकी चैन’ ने दर्शाया था। इस फिल्म में दिशा के अभिनय से प्रसंन होकर जैकी ने उन्हें अपना नाम लिखा हुआ एक जैकेट उपहार में दिया था।

    इसके बाद साल 2018 में दिशा को एक बार फिर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म का नाम ‘बाग़ी 2’ था जो की साल 2016 में आई फिल्म ‘बाग़ी’ का दूसरा भाग था। इस फिल्म में भी दिशा का किरदार कुछ ज़्यादा समय के लिए नहीं था। इस फिल्म के निर्माता ‘साजिद नदिअड्वाला’ थे। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत अच्छी टिप्पड़िया नहीं मिली थी लेकिन दर्शको ने फिल्म को बहुत पसंद किया था। फिल्म ने कुल 243 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया था।

    साल 2019 में दिशा को अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में देखा गया था। इस फिल्म में दिशा ने ‘राधा’ का किरदार अभिनय किया था और साथ ही फिल्म के एक गाने में सलमान खान के साथ डांस भी किया था। इस गाने का नाम ‘स्लो मोशन’ था। दिशा पाटनी के आगे आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आगे फिल्म ‘मलंग’ में देखा जायगा। इस फिल्म के निर्माता ‘मोहित सूरी’ हैं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘क्तिना’ में देखा जायगा। इस फिल्म के निर्माता ‘आशिमा छिब्बर’ हैं। साल 2020 में दिशा की आखरी फिल्म का नाम ‘राधे’ बताया जा रहा है जिसमे दिशा को अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनय करते हुए देखा जायगा। इस फिल्म के निर्माता ‘प्रभु देवा’ हैं।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2017, ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर डेब्यू – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017 ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनमेंट एक्टर इन ए ड्रामा फिल्म – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘स्टार स्क्रीन अवार्ड’ में फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘स्टारडस्ट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर डेब्यू – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवार्ड्स’ में फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।

    दिशा पटानी का निजी जीवन

    दिशा पाटनी के लव लाइफ के बारे में बात करे तो उन्होंने सबसे पहले अभिनेता ‘पार्थ समथान’ को डेट किया था। इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों के साथ साथ मीडिया में दिशा और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के रिश्ते की खबरे भी आने लगी थी। इन दोनों ने फिल्म बाग़ी 2 में साथ काम किया था। इन दोनों के लव अफेयर की खबरे फ़िलहाल ज़ोरो शोरों से सुनाई देती हैं और दोनों में से कोई भी ना तो इस खबर को झूटा बता रहा हैं और नहीं इस खबर पर हामी की मोहर लगा रहा है। कंट्रोवर्सी की बात करे तो दिशा का नाम एक बार कंट्रोवर्सी में सुना गया था।

    दिशा ने अपनी उम्र को लेकर और जन्म के साल को लेकर 2 अलग अलग इंटरव्यू में अलग अलग तारीख़े बताई थी, जिसकी वजह से मीडिया में उनका नाम नकारात्मक पहलु से सुनाई दिया था। दिशा ने पहले अपनी जन्म तिथि 13 जून 1992 बताई थी और फिर बाद में दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने 27 जुलाई 1995 बताई थी।

    दिशा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में डोनट्स, जलेबी और रबड़ी बहुत पसंद है। दिशा के पसंदीदा अभिनेता ‘जैकी चैन’ हैं। अभिनेत्रियों में दिशा को रेखा बहुत पसंद हैं। दिशा को अभिनय के अलावा डांस करना और घूमना बहुत पसंद है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की दिशा पाटनी और अभिनेत्री नोरा फ़तेही बहुत अच्छे दोस्त हैं।

    दिशा को खुदको फिट रखना बहुत पसंद हैं और अक्सर वो अपने स्टंट्स की विडिओ अपने सोशल मीडिया में डालती रहती हैं। दिशा अपने अभिनय और लुक्स की वजह से बहुत कम समय में बहुत लोकप्रिय हो गई हैं और धीरे धीरे वो अपना नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल करना चाहती हैं।

    आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *