Fri. Mar 29th, 2024
    दिशा ने किया क्रिसमस सेलिब्रेट

    साल का आखिरी महीना और क्रिसमस का त्यौहार, सारी दुनिया जश्न के रंग में डूबी हुई है तो भला हिंदी सिनेमा इस त्यौहार से कैसे वंचित रह जाये। भगवान यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए कई सितारों को पार्टी करते देखा गया। कुछ ने केक काटा तो कुछ ने अपने दोस्तों संग मिलकर गाना गाया। और ऐसे ही अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर एक विडियो के जरिये इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं।

    विडियो आप यहाँ देख सकते हैं-

    https://www.instagram.com/p/BrxoO4QlpWn/?utm_source=ig_web_copy_link

    दिशा के बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही दर्शकों ने उनका इंतज़ार करना शुरू कर दिया था। दरअसल उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ एक ‘बेफिक्रा’ नाम के म्यूजिक एल्बम में काम किया था। इस एल्बम के आने के बाद, ऐसी खबरें उठने लगी कि वे और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर जब वे नीरज पाण्डेय निर्देशित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिखाई दी तो मानों दर्शक उनपर कायल हो गए हो। इस फिल्म में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के विपरीत काम किया था।

    और अब वे सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। अभी तक दिशा के किरदार को लेकर तो कोई खुलासा नहीं हुआ है मगर ऐसी खबरें हैं कि दिशा इस फिल्म में एक कलाबाज़ के किरदार में नज़र आयेंगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *