Thu. Apr 25th, 2024
    divyanka tripathi biography in hindi

    दिव्यंका त्रिपाठी हिंदी टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। शादी के बाद इन्हे ‘दिव्यंका त्रिपाठी दहिया’ नाम से भी जाना जाता है। दिव्यांका ने अपने अभिनय से बहुत प्यार पाया है। दिव्यांका ने 2006 में ज़ी टीवी के सीरियल ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ से अपने मुख्य किरदार का अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल में दिव्यांका ने सुशिल बहु और मॉडर्न लड़की दोनों के किरदार का अभिनय किया था, जिसे लोगो ने बहुत पसंद भी किया था।

    इस किरदार के लिए दिव्यांका ने कई सारे अवार्ड्स भी जीते थे। इसके बाद दिव्यांका ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ‘डॉ इशिता’ का किरदार अभिनय किया था। दिव्यांका अपने काम को लेकर हमेशा सीरियस रही हैं और इसी वजह से उन्होंने पहले ही मुख्य किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी हासिल किया था। दिव्यांका अच्छी अभिनेता के साथ साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। दिव्यांका ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 8’ को जीता था।

    दिव्यांका त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन

    दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। दिव्यांका के पिता का नाम ‘नरेंद्र त्रिपाठी’ है और माँ का नाम ‘नीलम त्रिपाठी’ है। दिव्यांका के 2 भाई बहन है। छोटे भाई का नाम ‘ऐश्वर्य त्रिपाठी’ है और बड़ी बहन का नाम ‘प्रियंका त्रिपाठी’ है।

    दिव्यांका ने अपने स्कूल की पढाई ‘कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल’, भोपाल से पूरी की है और कॉलेज की पढाई ‘सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स पी. जी. कॉलेज’, भोपाल से पूरी की है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने माउन्टिनिर का कोर्स ‘नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग’ से पूरा किया था।

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में एक साथ काम किया था और वही से दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी कर ली थी।

    दिव्यांका त्रिपाठी का व्यवसायिक जीवन

    दिव्यांका त्रिपाठी ने भोपाल के आकाश वाणी से अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी। उन्होंने 2003 में ‘पैंटीन ज़ी टीन क्वीन’ में भाग लिया था और ‘मिस ब्यूटीफुल स्किन’ का खिताब जीता था। 2004 में दिव्यांका त्रिपाठी ने भारत के ‘बेस्ट साइनस्टार की खोज’ में भाग लिया था और इस प्रतियोगिता में भी विजयता हासिल किया था। दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘मिस भोपाल’ का खिताब भी जीता है।

    दिव्यांका त्रिपाठी ने दूरदर्शन के लिए टेलीफिल्म्स में अपनी अभिनय को दर्शाया था। ज़ी टीवी के सीरियल ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ में ‘विद्या’ और ‘दिव्या’ के किरदारों को अभिनय करके भारत में अपनी लोगप्रियता को बढ़ावा दिया था। उन्होंने इस सीरियल में अपने प्रदर्शन से कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया था।

    इस सीरियल में दिव्यांका ने अपनी दोनों किरदार एक दूसरे से बिलकुल विपरीत अभिनय करके सभी को चौका दिया था। अक्सर एक सीरियल में एक अभिनेता को एक ही किरदार में लोग पसंद करते हैं लेकिन दिव्यांका शायद अपने समय की एक मात्र अभिनेता है जिनको दर्शको ने एक ही सीरियल में अभिनय किए गए दोनों किरदारों को एक समान प्यार दिया था।

    दिव्यांका ने स्टार प्लस के शो ‘फ्रेइटफुलनेस स्स्सस्स्स्स…… फिर कोई है’ में भी अभिनय किया था। बाद में दिव्यांका ने सब टीवी के शो ‘मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले’ में ‘रश्मि शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था। दिव्यांका ने 2013 में एकता कपूर के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘डॉ इशिता भल्ला’ के किरदार को अभिनय किया था। इस सीरियल में दिव्यांका ने करन पटेल के साथ मुख्य किरदार को अभिनय किया था।

    दिव्यांका ने इशिता के किरदार को बखूबी निभाया था और इस लिए इस सीरियल को लोगो ने बहुत पसंद भी किया है। यह सीरियल स्टार प्लस पर 2013 में शुरू हुआ था और आज तक यह सीरियल टीवी पर दर्शाया जाता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस सीरियल के लिए कई सारे अवार्ड्स भी जीते हैं और साथ ही जो जनता ने उन्हें प्यार दिया वो अलग है।

    इस सीरियल में काम करने के दौरान दिव्यांका ने अपने हमसफ़र को चुना था और फिर शादी कर ली थी। 2016 में दिव्यांका और विवेक ने शादी की थी।

    2017 में दिव्यंका ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में अपने पति विवेक दहिया के साथ भाग लिया था और शो की विजयता भी बनी थी। इस शो के दौरान दिव्यांका को डांस की प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी जिसे कुछ लोग ने नकली चोट का दिखावा भी बताया था।

    दिव्यांका को यह बात बहुत बुरी लगी थी इसलिए बाद में दिव्यांका ने 1 वीडियो को पोस्ट किया था और बताया था की उनकी चोट कोई बहाना नहीं है और नाही कोई झूट है, यह उनकी असली चोट है, जो डांस की प्रैक्टिस के दौरान उन्हें लगी थी। 2014 में दिव्यांका त्रिपाठी को ‘मेन्स एक्सपी.कॉम’ के द्वारा ’35 हॉटेस्ट एक्ट्रेस इन इंडियन टेलीविज़न’ की लिस्ट में 23वें स्थान पर रखा गया था।

    2017 में दिव्यांका पहली भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री बनीं थी जो ‘फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100’ में अपना नाम दर्ज किया था। इस लिस्ट में उनका नाम शामिल होना यह साफ़ साफ़ दर्शाता है की उनकी लोगप्रियता सबसे टॉप पर चलती है। इस लिस्ट में उन लोगो का नाम शामिल होता है जिनकी सबसे ज़्यादा कमाई और लोगप्रियता होती हैं।

    दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शो और उनके किरदार

    • 2005, स्टार प्लस के सीरियल ‘विरासत’ में ‘मेलानी कपूर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006 – 2009, ज़ी टीवी के सीरियल ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ में ‘विद्या’ और ‘दिव्या’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007, ज़ी टीवी के सीरियल ‘कसम से’ में अतिथि के रूप में कुछ समय अभिनय किया था।
    • 2009, स्टार वन के सीरियल ‘इंतज़ार’ में ‘राधिका’ और ‘मीरा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, सब टीवी के सीरियल ‘मिसेस एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले’ में ‘रश्मि शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, सब के सीरियल ‘चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी’ में ‘सुमन त्रिपाठी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, सोनी टीवी के सीरियल ‘अदालत’ में ‘कुमुद शर्मा’ और ‘फ्लाविया गोलम्स’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ में ‘निकिता’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के सीरियल ‘रामायण’ में ‘देवी अप्सरा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013. स्टार भारत के सीरियल ‘सवधन इंडिया’ में ‘रेशम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013, सोनी टीवी के शो ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ में कुछ समय तक भाग लिया था।
    • 2013, स्टार प्लस के सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?…’ में अतिथि बांके कुछ समय तक अभिनय किया था।
    • 2013-वर्तमान, स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘डॉ इशिता भल्ला’ का किरदार अभिनय कर रही हैं।
    • 2014, सोनी टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 1’ की प्रतोयोगिता में भाग लिया था।
    • 2015, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरे शहर में’ में अतिथि के रूप में काम किया था।
    • 2016, लाइफ ओके के सीरियल ‘बहू हमारी रजनी कांत’ में ‘टीवी रिपोर्टर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के शो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 2’ की प्रतियोगिता में भी भाग लिया था।
    • 2017, स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और अपने पार्टनर विवेक के साथ शो की विजयता भी बनी थी।
    • 2019, स्टार प्लस के शो ‘द वॉयस 3’ में होस्टिंग का काम किया था।
    • 2019, स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में गेस्ट होस्ट का काम किया था।
    • 2019, एएलटी बालाजी से सीरियल ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में ‘नित्या’ का किरदार अभिनय कर रही हैं।

    दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा अभिनय किए गए फ्लिम

    • 2012, हिंदी फिल्म ‘लाला हरदौल’ में ‘रानी पद्मावती’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘ए डिवॉर्स टू रिमेम्बर’ में ‘ज़ारा’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2007, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2007, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘फ्रेश न्यू फेस (महिला)’ का अवार्ड जीता था।
    • 2007, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘मोस्ट पॉपुलर ऑन-स्क्रीन कपल’ का अवार्ड जीता था।
    • 2007, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘फेवरेट भाभी – देवर रिश्ता’ का अवार्ड मिला था।
    • 2007, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘फेवरेट पति-पत्नि रिश्ता’ का अवार्ड मिला था।
    • 2007, ‘गोल्ड अवार्ड’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘इमामी गोल्डन स्किन’ का अवार्ड मिला था।
    • 2008, ‘गोल्ड अवार्ड’ में सीरियल ‘बनु मैं तेरी दूंलहन’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड जीता था।
    • 2014, ‘इंडियन टेली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड जीता था।
    • 2014, ‘इंडियन टेली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘बोरोप्लस फेस ऑफ द ईयर’ का अवार्ड जीता था।
    • 2015, ‘इंडियन टेली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘एशियन व्यूअर्स टेलीविज़न अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बोरोप्लस फेस ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘सबसे प्रसिद्ध अभिनेता (महिला)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘हैल्थी हेयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस जूरी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘इंडियन टेली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल (जूरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘इंडियन टेली अवार्ड्स’ में ‘टेलेसिसिओन पर्सनॅलिटी ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में ‘टीवी पर्सनॅलिटी ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।

    दिव्यांका त्रिपाठी का निजी जीवन

    दिव्यांका त्रिपाठी की लव लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ के को – स्टार ‘शरद मल्होत्रा’ के साथ कई सालो तक अपना नाम जोड़े रखा था। उन दोनों के 2015 तक एक दूसरे को डेट किया था। उसी साल उनके ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने ‘विवेक’ को कुछ समय तक डेट किया था और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। 16 जनवरी 2016 को दिव्यांका और विवेक ने आपस में सगाई कर ली थी।

    दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी। 2017 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में उन दोनों ने भाग लिया और शो के विजयता बने थे। इसी शो के दौरान दिव्यांका और विवेक ने खुलासा किया था की उन दोनों के रिश्ते की शुरुआत उनके 2 फैंस की बदौलत हुई थी।

    दिव्यांका के कॉन्ट्रोवर्सीज की बात की जाए तो दिव्यांका का नाम सबसे पहले सुर्ख़ियों में तब आया था, जब किसी अनजान व्यक्ति ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर आके दिव्यांका को कुछ भला बुरा कहा था। इसी दौरान सेट में मौजूद अभिनेता करन और अली ने उस आदमी को बहुत मारा था। दूसरी बार उनका नाम तब सुर्खियों में शामिल हुआ था, जब 2017 में दिव्यांका स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए’ में शामिल थी।

    दिव्यांका को डांस की प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी जिसे कुछ लोग नकली चोट का दिखावा भी कह रहे थे। बाद में दिव्यांका ने 1 वीडियो को पोस्ट किया था और बताया था की उनकी चोट कोई बहाना नहीं है और नाही कोई झूट है, यह उनकी असली चोट है जो डांस की प्रैक्टिस के दौरान उन्हें लगी थी। दिव्यांका की पसंद नापसंद की बात की जाए तो दिव्यांका को खाने में दाल भाटी चूरमा, चॉकलेट और आइस – क्रीम खाना बहुत पसंद है।

    दिव्यांका के फेवरेट एक्टर सलमान खान और सोनू सूद है और एक्ट्रेस में ‘नर्गिस’ पसंद हैं। दिव्यांका का फेवरेट रंग सफ़ेद है। दिव्यांका अपने हर एक एपिसोड को शूट करने का 1 लाख रूपए लेती हैं। इस बात से यह अंदाज़ा तो लगाया जा सकता है की जनता के बीच इनकी लोगप्रियता कितनी होगी।

    हाल ही में एएलटी बालाजी में आने वाले सीरीज ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ का ट्रेलर लोगो को बहुत पसंद आया था, उम्मीद के आने वाले समय में सीरीज को भी उतना ही प्यार मिलेगा।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *