Fri. Mar 29th, 2024
    दिल्ली, मुख्यमंत्री पद से अवगत

    हिमांचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। प्रदेश में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है लेकिन मुख्यमंत्री के नाम के बीच मंथन अभी जारी है। हिमांचल प्रदेश के राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर की गई। लेकिन इस बैठक में कोई हल नहीं निकला। वही बैठक के दौरान धूमल, नड्डा और जयराम के नारो के बीच अधूरे कोर ग्रुप की बैठक हुई। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बन गए हो लेकिन इसपर घोषणा दो दिन तक हो सकती है। कोर ग्रुप के पुरे सदस्य नहीं होने के कारण शुक्रवार को सुबह फिर बैठक होगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय जनता पार्टी के सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर और बीरेंद्र कश्यप शामिल होंगे। कोर ग्रुप ग्रुप के इन नेताओ के साथ बैठक के बाद केंद्रीय प्रवेक्षक निर्मला सीतारमण व् नरेंद्र तोमर दिल्ली में प्रदेश के नेताओ की राय से भाजपा संसदीय बोर्ड को अवगत कराएँगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री पद से अवगत करा दिया जायेगा। यह फैसला दो दिन के भीतर हो सकता है।

    इससे पहले शाम साढ़े चार बजे बैठक शुरू हुई और सभी कोर सदस्यों के विचार सुने गए। इस बैठक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया गया। लेकिन गुरुवार को हुई इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने बंद कमरे में जयराम ठाकुर व् सुरेश भारद्वाज से भी चर्चा की। इस बैठक से यह माना जा रहा कि मुख्यमंत्री पद की रेस में जयराम व् जेपी नड्डा के बीच मुकाबला है। बैठक में प्रभारी मंगल पांडेय के अलावा प्रेम कुमार धूमल, पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, जयराम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, डा. राजीव बिंदल, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा व सांसद रामस्वरूप शर्मा मौजूद थे।

    केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण व नरेंद्र तोमर ने पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो कोर ग्रुप के विचार है उसे संसदीय बोर्ड को अवगत कराएँगे। इसके बाद संसदीय बोर्ड प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए नेता के नाम से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल प्रदेश के नेताओ के विचार सुनने के लिए भेजा गया है।

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आदेश के तहत मंत्रियों ने शिमला आते ही जयराम ठाकुर व् सुरेश भरद्वाज के साथ बंद कमरे में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू कर दी। बंद कमरे में हुई इस चर्चा पर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। लेकिन कुछ समय बाद कमरे में पार्टी के कई नेता दाखिल हुए। रात आठ बजे प्रेम कुमार धूमल और सतपाल सिंह सती के जाने के बाद केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश के एक एक विधायक से बात की। बातचीत के दौरान कोर ग्रुप के सदस्य भी वहा मौजूद थे।

    लेकिन अब कहा जा रहा है कि पार्टी जल्द ही मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा करेगी। केवल इसपर राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के फैसले का इन्तजार है।