Wed. Apr 24th, 2024
    सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन पर मनोज तिवारी और भाजपा के नेताओं के बीच झड़प

    कल दिल्ली में बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का उदघाटन हो गया लेकिन उद्घाटन से पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के नेताओं में क्रेडिट के लिए हाथ पाई की नौबत आ गई।

    खबरों के अनुसार सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह के लिए उत्तरी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को आमंत्रित नहीं किया गया था। तिवारी अपने समर्थकों के साथ शाम 3:30 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे और भजनपुरा की तरफ से ब्रिज पर प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। तिवारी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

    किसी तरह भाजपा नेता और उनके समर्थक पुल पर पहुँचने में कामयाब हो गए तो उन्हें फिर से रैपिडफ एक्शन फ़ोर्स के जवानो द्वारा रोक दिया गया। हालत तब बिगड़ गए जब भाजपा कार्यकर्ता और सांसद मुख्य मंच के बेहद करीब पहुँच गए। उन्हें रोकने के लिए आप आदमी कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध किया तो भाजपा और आप कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।  दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की जिसके कारण पुरे ब्रिज पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

    भाजपा ने आरोप लगाया है कि आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस की उपस्थिति में सांसद के साथ हाथपाई की।

    पिछेल कुछ दिनों से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष उद्घाटन समारोह में खुद को आमंत्रित नहीं किये जाने को लेकर दिल्ली सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे थे।

    तिवारी ने कहा कि ‘मैं क्षेत्र का सांसद हूँ। पिछले एक एक दशक से ब्रिज का काम रुका पड़ा था। मैंने हस्तक्षेप किया तो ब्रिज निर्माण के कार्य ने जोर पकड़ा। लेकिन बदले में मैंने कुछ नहीं चाहा। बस सांसद और इंसान होने के नाते थोड़ी इज्जत चाही लेकिन इस तरह का व्यवहार कर उन्होंने अपने स्तर को दिखाया है।’

    उधर इस पुरे बवाल के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा और दिल्ली के उपराजयपाल अनिल बैजल पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस उपराजयपाल के अंदर है। उन्होंने अपनी पुलिस को आदेश दे रखा था कुछ नहीं करने को तभी भाजपा समर्थकों ने पुरे उद्घाटन समारोह को बर्बाद करने की कोशिश की।

    ये पहला मौका नहीं है जब दिल्ली में किसी प्रोजेक्ट के क्रेडिट को लेकर राजनीति हुई है। इससे पहले आईटीओ पर स्काईवॉक के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को नहीं बुलाया थ। इससे पहले भी बॉटेनिकल गार्डन (नॉएडा) -सरिता विहार (दिल्ली) मेट्रो के उद्घाटन समारोह में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को निमंत्रण नहीं दिया गया था।

    उप-मुख्यमंत्री मनीष सिदोदिया नें भी ट्वीट के जरिये भाजपा के नेताओं की खबर ली।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *