Fri. Mar 29th, 2024

    दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव को ‘मीम्स पर जनमत संग्रह’ बना दिया है और इसके राजनीतिक विरोधी भी मीम वार में भाग लेने से कतरा नहीं रहे हैं। आप ने गुरुवार को भाजपा व पूर्वी दिल्ली से इसके सांसद गौतम गंभीर पर एक और मीम हमला किया।

    गौतम गंभीर द्वारा दिल्ली सरकार पर सत्ता में वापसी के लिए मुफ्त सुविधाएं दिए जाने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद आप ने गंभीर पर फिर से मीम के जरिए हमला किया। आप के नवीनतम मीम में दो फोटो हैं-इसमें दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी व भाजपा के पूर्वी दिल्ली के सांसद गंभीर शामिल हैं।

    इसमें आरोप है कि तिवारी पांचवीं बार ‘ज्यादा सब्सिडी’ का समर्थन कर रहे हैं, जबकि गंभीर ‘फ्रीलेडिंग’ के खिलाफ हैं और इस तरह ये दोनों पार्टी में अंतर-विरोधाभासों को उजागर करते हैं। आप इसे ‘सिविल वार ऑन सब्सिडी’ करार देती है।

    गंभीर खुद पर बने मीम पर तुरंत जवाबी हमला करते हैं, वह इसे ‘रियल सिविल वार’ करार देते हैं।

    उन्होंने ट्वीट किया, “रियल सिविल वॉर’। न कि फर्जी बनाया गया। एक अच्छे ग्राफिक्स डिजाइनर को खोजिए, मेरा चेहरा ठीक तरह से नहीं मिलाया गया है।”

    गंभीर के मीम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र में हैं, उन्हें ‘तानाशाह’ बताया गया है और आप के तीन बागियों को ‘पीड़ित’ कहा गया है। इसमें आप के संस्थापक प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव व कुमार विश्वास उनके चारों तरफ हैं। यह अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल से जुड़े हुए हैं।

    दोनों पार्टियां एक-दूसरे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

    लेकिन दोनों पार्टियों की जंग के बीच दिल्ली के लोगों का निश्चित तौर पर मनोरंजन हो रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *