Thu. Mar 28th, 2024
    Rahul-Gandhi-

    अजय माकन के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के चार दिन बाद भी कांग्रेस नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पायी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के 10 जनवरी तक अपने दिल्ली इकाई प्रमुख के नाम की घोषणा करने की उम्मीद है। शीला दीक्षित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए विचार किया जा रहा है।

    दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी एआईसीसी पीसी चाको ने एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा “पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप देने में दो और दिन लगेंगे। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा 10 जनवरी को की जाएगी। शीला दीक्षित सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार चल रहा है।”

    लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना ​​है कि पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में आप के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहिए।

    कांग्रेस ने ए के एंटनी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो देश भर में लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों के साथ गठबंधन के बारे में निर्णय करेगी।

    उन्होंने कहा, “दिल्ली में गठबंधन का कोई विचार नहीं है। दिल्ली कांग्रेस का मानना ​​है कि पार्टी को स्वतंत्र रूप से संसदीय चुनाव लड़ना चाहिए। लेकिन इस संबंध में अंतिम निर्णय एंटनी समिति द्वारा लिया जाएगा।”

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मतदाताओं से कांग्रेस को वोट न देने के लिए कहा, क्योंकि उन्होंने दावा किया कि, यह भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। केजरीवाल के इस बयान पर चालो ने कहा, “आम आदमी पार्टी के लिए वोट करना भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। यह इसलिए है क्योंकि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में देश भर में भगवा पार्टी के साथ सीधे मुकाबले में है, न कि आम आदमी पार्टी।”

    आप और कांग्रेस दोनों ने अब तक दिल्ली में गठबंधन बनाने की संभावना से इनकार किया है। अजय माकन राष्ट्रीय राजधानी में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के पक्ष में नहीं थे जबकि शील दीक्षित का कहना है कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वो उन्हें स्वीकार होगा।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *