Fri. Mar 29th, 2024
    digvijay singh

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से इन चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह नें आज प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार से 10 सवाल किये हैं।

    दिग्विजय सिंह नें इस बारे में कहा है, “2014 में जब आप सत्ता चाहते थे मोदी जी, तो कितने बड़े बड़े वायदे किए थे। महिला सुरक्षा, मातृ शक्ति, महिला भागीदारी। लेकिन सत्ता पाने के बाद आप सब भूल गए। नारे तो बहुत हुए, लेकिन देश को बताते नहीं कि कुछ कर क्यों नहीं सके आप?”

    उन्होनें पहला सवाल किया है, “NCRB कहता है कि 2016 में रोज औसतन 107 महिलाएं रेप का शिकार हुईं। कांग्रेस सरकार ने निर्भया फंड बनाया था, इसमें 3,600 करोड़ जमा थे। मगर सरकार ने दिसंबर 2018 तक खर्च किया सिर्फ 1,513.40 करोड़। इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी लापरवाही, आख़िर क्यों?”

    दिग्विजय सिंह नें अगले सवाल के जरिये पूछा, “संकटग्रस्त महिलाओं के पुनर्वास और सहायता के लिए योजना ‘स्वघर’ गृह के लिए साल 2016 में ₹ 84 करोड़ का आवंटन था। 2017 में इसे मात्र 57 करोड़ कर दिया गया। 2018 में पहले 95 करोड़ आवंटन किया, फिर उसे घटा कर 50 करोड़ कर दिया। संकट में भी महिलाओं का साथ क्यों न दिया?”

    तीसरा सवाल जो उन्होनें पूछा, “वूमन हेल्पलाइन जैसी अहम योजना में 2018-19 के 29 करोड़ रुपए के मुकाबले में इस साल के अंतरिम बजट में मात्र 18 करोड़ रुपए दिए गए। 2016-17 में इस योजना पर मात्र 1 करोड़ रुपया खर्च किया। 2015-16 में मात्र 15 करोड़! महिलाओं को ‘हेल्प’ भी जुमला था मोदी जी?”

    दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, “बस प्रचार और नारे, काम नहीं! ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का सपना सिर्फ़ प्रचार से पूरा होगा? मोदी जी, ख़ुद आपकी सरकार ने संसद में स्वीकारा है कि आपके वक़्त में इस योजना का आधे से अधिक बजट प्रचार पर फूँक दिया! प्रचार की इतनी भूख कि बेटियों की पढ़ाई का पैसा भी खर्च दिया? वाह!”

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *