Thu. Apr 25th, 2024
    मून जे इन और डोनाल्ड ट्रम्प

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण से सम्बंधित प्रयासों के बाबत चर्चा के लिए जून में दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की आधिकारिक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति मून से मुलाकात के लिए जून के आखरी वक्त पर दक्षिण कोरिया जायेंगे और इस दौरान वह क्षेत्र में जी-20 के सम्मलेन में भी शरीक होंगे।”

    परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा

    वियतनाम सम्मेलन के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत ठप पड़ गयी थी। दोनों पक्ष प्रतिबंधों पर मतभेदों को सुलझाने में नाकाम साबित हुए हैं। इस शिखर सम्मेलन के बाद पियोंगयांग ने दो मौको पर कई प्रक्षेप्य को भी लांच किया है।

    उत्तर कोरिया के इस कारनामे को परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया की वार्ता से निराशा की झल्लाहट के तौर पर देखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प के दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान दोनों देश अमेरिका-दक्षिण कोरिया संबंधों को मज़बूत करने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।

    उत्तर कोरिया में संकट

    विगत माह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की थी। मून जे इन उत्तर कोरिया के लिए रिआयत की मांग को कई बार डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष रख चुके हैं और उन्होंने बीते वर्ष तीन बार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की थी।

    उत्तर कोरिया में मौसमी आपदाओं, अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण वहां की एक करोड़ जनता खाद्य पदार्थों की कमी से जूझ रही है। यह प्रतिबन्ध उत्तर कोरिया द्वारा पूर्व और निरीक्षित परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए थोपे गए हैं। पियोंगयांग के नागरिकों की मदद के लिए दक्षिण कोरिया ने हाथ आगे बढाए हैं और अमेरिका ने इसमें दखलंदाज़ी न करने का वादा किया है।

    उत्तर कोरिया ने बीते गुरूवार को शाम 4:30 बजे अज्ञात मिसाइल को सिनो री क्षेत्र से पूर्वी दिशा की तरफ लॉच किया था, इन दोनों ने करीब 420 किलोमीटर और 270 किलोमीटर उड़ान भरी थी। वर्ष 2017 के बाद उत्तर कोरिया का यह पहला परिक्षण था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *