Thu. Mar 28th, 2024
    नारियल तेल त्वचा लाभ coconut oil for skin in hindi

    हम सभी को एकदम उपयुक्त त्वचा चाहिए और अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के हर संभव प्रयास कर लेते है और जब बात त्वचा की देखभाल की आती है तो नारियल के तेल बेहतर कुछ भी नहीं है।

    हां! यह सबसे साधारण वस्तु है, लेकिन यह फिर भी जादू की तरह काम कर सकता है। यह तो खोज और विज्ञान ने बताया है कि नारियल का तेल त्वचा के लिए सबसे बेहतर है।

    विषय-सूचि

    त्वचा के लिए नारियल तेल के लाभ (coconut oil benefits for skin in hindi)

    नारियल का तेल त्वचा में हानिकारक कीटाणुओं को मारता है:

    नारियल का तेल त्वचा पर लगाने से हानिकारक कीटाणु मर जाते है। यह इसलिए होता है क्योंकि इसमें लौरिक एसिड मौजूद होता है। एक शोध के दौरान यह पाया गया कि जब 30 अलग – अलग प्रकार के फैटी एसिड्स 20 प्रकार के जीवाणुओं पर टेस्ट करे गए तो उसमें से लॉरिक एसिड जीवाणुओं को मारने में सबसे प्रभावशाली था।

    नारियल का तेल प्रज्वलन को कम करता है:

    त्वचा से संबंधित कोई भी रोग हो उसमें प्रज्वलन होती ही है। नारियल का तेल प्रज्वलन रोधी होता है और त्वचा को नरम करता है। जर्नल फार्मेसी बायोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार जब नारियल के तेल को चूहे के प्रज्वलित हुए कान पर लगाया गया तो केवल प्रज्वलन खत्म होने के साथ – साथ दर्द भी खत्म हुआ।

    नारियल का तेल कील – मुहांसों की समस्या को खत्म करता है:

    यदि आपको लगता है कि नारियल का तेल आपके छिद्र को बन्द करके आपकी इस कील – मुहांसों की समस्या को और बढ़ा सकता है तो आप गलत है। क्योंकि शोध और खोज के अनुसार बेंजॉयल पेरोक्साइड की बजाय नारियल का तेल मुहांसों करने वाले जीवाणुओं को अच्छे से मारता है।

    रूखी त्वचा के लिए यह एक शानदार मॉइश्चराइजर का काम करता है:

    नारियल के तेल का प्रयोग करे और रूखी और सूखी त्वचा को अलविदा कहें। प्रयोग करते समय यह पाया गया कि नारियल का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है और मिनरल तेल की तरह भी काम करता है। एक और शोध से पता चला कि यह खुजली भी मिटाता है। इसलिए यदि आपकी रूखी त्वचा है तो आज ही अपने घर में नारियल का तेल ले आएं।

    यह घाव को जल्दी भरता है:

    वर्जिन नारियल का तेल आपके घाव को भर सकता है। जर्नल स्पिन फार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार वर्जिन नारियल के तेल के उपयोग से त्वचा का एंटीऑक्सिडेंट्स स्तर बढ़ता एयू और कॉलेजन की मात्रा बढ़ती है।

    सावधानी:

    हम सबकी त्वचा बहुत जटिल है। हम नहीं जानते कि कुछ उत्पाद के लिए यह किस तरह बरताव करेगी। इसलिए हमेशा शुद्ध या रिफाइंड तेल की बजाय वर्जिन या एक्स्ट्रा वर्जिन तेल का प्रयोग करना चाहिए।

    वर्जिन और एक्स्ट्रा वर्जिन तेल रिफाइंड नहीं होता अर्थात् उसमें किसी भी प्रकार का रसायन नहीं मिला होता।

    नारियल तेल का फेस मास्क (coconut oil face mask in hindi)

    अब यहां बताया जाएगा कि नारियल के तेल को सौंदर्य के लिए किस तरह प्रतिदिन इस्तेमाल में ला सकते है और ध्यान रहे कि वर्जिन या एक्स्ट्रा वर्जिन तेल का ही इस्तेमाल करें।

    चमकदार त्वचा के लिए नारियल का तेल और शहद: (coconut oil for glowing skin in hindi)

    सामग्री

    • ¼ चम्मच नारियल का तेल
    • एक चम्मच कच्चा शहद
    • ¼ कप शिया मक्खन

    प्रक्रिया

    • एक बाउल लेकर उसमें नारियल का तेल और शिया मक्खन मिला ले और उसे पिघला लें।
    • आंच से हटाकर उसमें शहद मिला दे।
    • अच्छे से मिला कर उसको अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
    • इसे आधे घंटे के लिए रखे और फिर धो लें।

    काम करने की विधि:

    नारियल का तेल, शहद और शिया मक्खन त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा के छिद्र खोलता है। नारियल के तेल में और शहद में सूक्ष्मजीव रोधी और कवक रोधी गुण होते है जो कीटाणुओं को मारते है और त्वचा को स्वस्थ रखते है।

    साफ त्वचा के लिए नारियल के तेल का मास्क (coconut oil face mask for clear skin in hindi)

    सामग्री:

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • 2 – 3 बूंद टी ट्री तेल

    प्रक्रिया:

    • एक बाउल में दोनों तेल को मिला लें।
    • इसे एक बोतल में डालकर रख लें।
    • सोने से पहले इस तेल की 3 – 4 बूंद लेकर चेहरे पर लगा लें।
    • इसकी मालिश करके रात भर के लिए इसे छोड़ दे।

    काम करने की विधि:

    दोनों नारियल के तेल व टी ट्री तेल में जीवाणुरोधी और घाव भरने के गुण के गुण होते है। जब आप सोते है, तो आपका शरीर त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत कर रहा होता है। यह तेल का मास्क अगले दिन आपको चमकदार त्वचा देता है।

    त्वचा को हल्का करने के लिए नारियल का तेल: (coconut oil for skin whitening in hindi)

    सामग्री:

    • 3 चम्मच नारियल का तेल
    • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
    • ½ चम्मच नींबू का रस
    • 1 चम्मच शहद

    प्रक्रिया:

    • एक छोटे बाउल में सभी सामग्री को मिला लें।
    • अपने चेहरे को साफ कर लें और इस फेस मास्क को लगा लें।
    • इसे 15 – 20 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर धो लें।

    काम करने की विधि:

    हल्दी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो काले दाग़ से छुटकारा दिलाती है, साथ ही आपकी त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाती है। नींबू के स्तम्मक गुण त्वचा को बेदाग बनाते है। शहद और नारियल का तेल चेहरे को नमी देता है, पोषित करता है, और चमक भी प्रदान करता है। आपको नियमित प्रयोग करने पर फर्क नज़र आएगा।

    ब्लैकहैड्स के लिए नारियल के तेल और बेकिंग सोडा का फेस मास्क: (coconut oil for blackheads in hindi)

    सामग्री:

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • एक चम्मच बेकिंग सोडा

    प्रक्रिया:

    • तेल और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • इसे अपनी त्वचा पर लगाकर इसे प्रभावित हिस्से लगा लें।
    • 10 मिनट तक आराम से इसकी मालिश करें।
    • चेहरे को धो ले।

    काम करने की विधि:

    यह फेस मास्क क्लींजर की तरह काम करता है। यह छिद्र से मृत कोशिकाएं और गंदगी को निकालता है और चेहरे में चमक लाता है।

    चमकदार त्वचा के लिए नारियल का तेल और कॉफी मास्क (coconut oil face mask for skin glow in hindi)

    सामग्री:

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • एक चम्मच कॉफी पाउडर

    प्रक्रिया:

    • दोनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • इसे चेहरे पर लगा ले।
    • 10 – 15 मिनट तक इसकी मालिश करें।
    • हल्के गरम पानी से धो ले।

    काम करने की विधि:

    कॉफी में और नारियल के तेल में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो आपकी त्वचा की फ्री रैडिकल्स से बचाते है। इसमें कॉलेजन भी अधिक होता है जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।

    नारियल का तेल और एलोवेरा फेस पैक (coconut oil and aloe vera face pack in hindi)

    सामग्री

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • एक चम्मच एलोवेरा जेल

    प्रक्रिया:

    • दोनों सामग्री को मिला ले और चेहरे पर लगा ले।
    • आराम से चेहरे पर मालिश करे और 10 – 15 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • ठंडे पानी से धो ले।

    काम करने की विधि:

    नारियल के तेल और एलोवेरा का त्वचा पर कूलिंग प्रभाव होता है। यह कील करने वाले जीवाणुओं को मारता है, कोशिकाओं की संख्या बढ़ाता है, और दाग़ हटाता है।

    कील हटाने के लिए नारियल का तेल और दालचीनी (coconut oil for black spots in hindi)

    सामग्री:

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • एक चम्मच ऑर्गेनिक दालचीनी पाउडर

    प्रक्रिया:

    • नारियल के तेल और दालचीनी पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • इस पैक को प्रभावित हिस्से पर लगा ले।
    • इसे 30 मिनट तक छोड़ दे और उसके बाद धो ले।

    काम करने की विधि:

    दालचीनी और नारियल के तेल में प्रज्वलन रोधी वी सूक्ष्मजीव रोधी प्रतिक्रिया होती है। ये कील को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

    नारियाल का तेल और दलिया (coconut oil and daliya in hindi)

    सामग्री:

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • ½ कप दलिया

    प्रक्रिया:

    • जौ का आटा पीस ले।
    • एक बाउल में जौ के पीसे हुए आटे को नारियाल के तेल के साथ मिला ले।
    • एक नरम मास्क बनाकर उसे चेहरे पर लगाएं।
    • इसे 15 – 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दे।
    • इसे ठंडे पानी से धो ले।

    काम करने की विधि:

    नारियल के तेल में घाव को भरने की ताकत होती है और यह कील के जीवाणु को आराम से मार देते है।

    नारियल का तेल, नींबू, और मक्खन (coconut oil and lemon for face in hindi)

    सामग्री:

    • ½ चम्मच नारियल का तेल
    • एक चम्मच मक्खन
    • ½ चम्मच नींबू का रस

    प्रक्रिया:

    • एक बाउल में नारियल का तेल, मक्खन, नींबू का रस मिला ले।
    • इस फेस मास्क को बराबर हिस्से में चेहरे और गर्दन पर लगा ले।
    • इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दे, जब तक यह सूख ना जाएं।
    • हल्के गरम पानी से इसे साफ कर ले।

    काम करने की विधि:

    नारियल का तेल और मक्खन त्वचा को नमी देता है और पोषण प्रदान करता है और साथ ही छिद्र को भी खोलता है।

    जवान त्वचा दिखने के लिए नारियल का तेल और अवोकेडो (coconut oil for young skin in hindi)

    सामग्री:

    • एक चम्मच नारियल का तेल
    • ¼ चम्मच पके हुए अवोकेडो
    • ½ चम्मच जायफल पाउडर

    प्रक्रिया:

    • एक बाउल में अवोकेडो को मसल ले।
    • उसमें जायफल और नारियल का तेल डालकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
    • चेहरे पर पैक को लगा ले और उसे 15 – 20 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • ठंडे पानी से धो ले।

    काम करने की विधि:

    नारियल का तेल और अवोकेडो दोनों ही त्वचा में नमी प्रदान करते है और फ्री रैडिकल्स से बचाते है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *