Fri. Mar 29th, 2024
    त्रिफला चूर्ण के फायदे

    त्रिफ़ला चूर्ण अनेक आयुर्वेदिक औषधियों में से एक है जिसका उपयोग अनेक रोगों के उपचार में किया जाता है। इस लेख में हम आपको  त्रिफला चूर्ण खाने के फायदे बताएँगे।

    विभिन्न रोगों के उपचार के लिए आज नाना प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं किन्तु यह अंग्रेज़ी दवाइयां व्यक्ति को फ़ायदे के साथ कई नुकसान भी पहुँचाती हैं।

    किन्तु यदि व्यक्ति अंग्रेज़ी दवाइयों के स्थान पर आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करता है तो कई नुकसानों से बचा जा सकता है। आयुर्वेदिक औषधियों का मानव के स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है क्योंकि ये बिना किसी दुष्प्रभाव के रोगों का उपचार करती हैं।

    त्रिफला चूर्ण का उपयोग आयुर्वेद में बहुत लम्बे समय से किया जाता रहा है। सुजन जैसी आम बिमारी से लेकर मधुमेह जैसी गंभीर बिमारी के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    त्रिफला के फायदे
    त्रिफला

    त्रिफला चूर्ण के फायदे

    1. मधुमेह के उपचार में

    त्रिफला चूर्ण के सेवन से मधुमेह से छुटकारा पाया जा सकता है। त्रिफला चूर्ण कोशिकाओं द्वारा इंसुलिन की खपत के स्तर को मजबूत बनाता है जिससे हमें अतिरिक्त इंसुलिन शॉट्स लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

    2. प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में

    त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से हमारा प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनाता है। इससे हमारा शरीर किसी भी प्रकार के वाइरस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचता है और शरीर की रोगों से रक्षा होती है।

    यहाँ तक कि त्रिफला एचआईवी के वाइरस को भी नियंत्रित करता है जिससे की एड्स से बचा जा सकता है।

    3. रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) नियंत्रण में

    त्रिफला चूर्ण एंटी-स्पैस्मोडिक गुणो से परिपूर्ण होता है जो रक्तचाप के स्तर को सामान्य बनाता है और ब्लड प्रेशर बढनें से शरीर की रक्षा करता है।

    त्रिफला चूर्ण के सेवन से रक्तचाप की दर को मजबूत बनाया जा सकता है जिससे हृदयघात जैसे घातक रोग से बचने में सहायता मिलती है।

    4. श्वास की बदबू को दूर करने में

    यदि आपको साँस की बदबू की समस्या है तो त्रिफला चूर्ण का सेवन आपको लाभ पहुँचा सकता है। इसके लिए आपको आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण और शहद एक साथ लेना होगा।

    इसके अतिरिक्त आप गर्म पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण और एक चम्मच नमक मिलाकर क़ुल्ला भी कर सकते हैं। यह दोनों ही साँस की बदबू को दूर करते हैं।

    5. कैंसर के उपचार मे

    त्रिफला चूर्ण कैंसर रोधी गुणों से परिपूर्ण होता है। नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन शरीर में अनावश्यक कोशिकाओं को बढ़ने या विभाजित होने नहीं देता है जिससे कि हमारे शरीर की कैंसर से रक्षा होती है।

    6. पाचन संबंधी क्रियाओं के लिए

    त्रिफला चूर्ण पाचन संबंधी क्रियाओं को सुचारु रूप से चलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा दस्त, कब्ज एवं अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है।

    सोने से पहले या सुबह ख़ाली पेट नियमित रूप से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करना अत्यंत लाभदायक होता है जोकि गैस की बीमारी को दूर करता है।

    यदि आपको कब्ज की बीमारी है तो आपको रोज रात में दो चम्मच त्रिफला चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

    7. सूजन में राहत

    यदि आपके शरीर में सूजन की समस्या हो रही है तो आपको त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

    यह शरीर में पोषण की कमी को पूर्ण करता है और हानिकारक तत्वों का नाश करता है।

    8. वजन घटाने में

    त्रिफला चूर्ण का सेवन मोटापे की समस्या से निजात दिलाता है क्योंकि यह शरीर में अनावश्यक वसा को जमने नहीं देता है।

    एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ दिन में तीन बार लें। इसके अलावा आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण, आधा चम्मच त्रिकातु चूर्ण एवं शहद को गर्म पानी में एक साथ मिला लें और रात्रि व सुबह में इसका सेवन करें।

    त्रिफला चूर्ण कोलेसीस्टोकिनिन के स्त्राव को उत्प्रेरित करता है जिससे व्यक्ति स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है।

    9. हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द में

    त्रिफला चूर्ण शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन को कम करता है। इसके अतिरिक्त यह हड्डियों व जोड़ों के दर्द, गाउट, गठिया व अन्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

    एक गिलास पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से उपरोक्त समस्याओं से निजात मिलती है।

    10. घावों के उपचार में

    त्रिफला चूर्ण एंटी-इंफलामेटरी गुणो से परिपूर्ण होता है जो घावों को जल्दी भरने में सहायता प्रदान करता है। इस प्रकार यह जोड़ों के दर्द व ब्रोंकाईटिस में लाभ पहुँचाता है।

    11. चक्कर आने की समस्या से निजात

    यदि आप को चक्कर आने की समस्या है तो त्रिफला चूर्ण का सेवन आपको लाभ पहुँचा सकता है।

    जब भी आपको चक्कर आए तो 1 चम्मच शहद के साथ आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण ले लें। यह चक्कर की समस्या से निजात दिलाता है।

    नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन आपको चक्कर आने की समस्या से पूर्णता छुटकारा दिला सकता है।

    12. बच्चों के लिए

    बच्चों के लिए त्रिफला चूर्ण अत्यंत लाभकारी होता है।

    यदि बच्चे को सर्दी, खाँसी, जुकाम या किसी भी प्रकार का कोई वायरल संक्रमण है तो उन्हें दूध, शहद अथवा पानी के साथ त्रिफला चूर्ण देना चाहिए।

    यह न सिर्फ़ इन्हीं समस्याओं से छुटकारा देता है अपितु रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

    13. आँखों के नीचे काले घेरों के लिए

    आँखों के नीचे काले घेरे या सूजन को मिटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करना चाहिए।

    एक गिलास पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिला लें और फिर इस पानी से आँखों को धोयें। निश्चित रूप से ये आपकी समस्या का समाधान करेगा।

    14. एक्ज़िमा से छुटकारा

    एक्ज़िमा सदा से एक गम्भीर समस्या रही है और इससे छुटकारा पाना सरल नहीं रहा है किंतु त्रिफला चूर्ण के सेवन से इससे निजात पायी जा सकती है।

    त्रिफला मिश्रित जल से संक्रमित भाग या त्वचा को धोने पर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

    15. हार्मोन नियमन में

    त्रिफला चूर्ण हार्मोन चक्र को संतुलित बनाता है एवं मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

    रात को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन एक गिलास गर्म पानी के साथ करें। इससे हार्मोन नियमन सुचारू रूप से चलता रहता है और थायरॉयड, तनाव व अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

    16. बालों के लिए

    यदि आपके बाल तेज़ी से झड़ रहे हैं तो त्रिफला चूर्ण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलायें। इस को आप पी भी सकते हैं और बालों की जड़ों में लगा भी सकते हैं।

    दोनों से ही आपके बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलेगी।

    17. रूसी की समस्या से निजात

    त्रिफला चूर्ण से बना हेयर मास्क रूसी की समस्या का नाश करता है।

    दो चम्मच त्रिफला चूर्ण और 4-5 चम्मच पानी को एक साथ मिलाएँ एवं धीरे धीरे बालों की जड़ों में मसाज करें। 30 मिनट बाद इसे धो लें। निश्चित रूप से आपको रूसी की समस्या से राहत मिलेगी।

    इस लेख के जरिये हमनें त्रिफला चूर्ण के फायदे जाने।

    यदि आपके मन में इस विषय से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट के जरिये इसे हमसे पूछ सकते हैं।

    6 thoughts on “त्रिफला चूर्ण खाने के 17 बेहतरीन फायदे”
    1. main roz dinner ke baad trifala chooran khaata hoon isse meraa haajmaa sahi rehta hai or healthy bhi tahnk you

    2. maine trifala chooran kaa ek week istemaal kiyaa or isse mera hairfall bilkul ruk gayaa thank you indian wire this post was so helpful

    3. क्या पेट की चर्बी त्रिफला चूर्ण खाने से कम हो जाती है और क्या इससे कोई शरीर कमजोरी भी आती है इसको गर्म दूध के साथ खाया जा सकता है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *