Thu. Apr 25th, 2024
    तैमुर अली खान बर्थडे

    करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमुर अली खान आज 2 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सैफ-करीना दक्षिण अफ्रीका में हैं जहां दोनों एक विज्ञापन के लिए शूट कर रहे हैं। शूट ख़त्म करके दोनों तैमुर का जन्मदिन मनाएंगे।

    लोगों को तैमुर अली खान ने इतनी दिलचस्पी है कि उनका नाम 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले लोगों की सूची में शुमार है। याहू (Yahoo) की एक रिपोर्ट के अनुसार तैमुर अली खान भारत में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले 10 लोगों में से एक हैं।

    तैमुर पत्रकारों के तो सबसे ज्यादा चहेते हैं। 2016 में जब तैमुर पैदा हुए थे तो उनके घर वाले उनकी तस्वीरें लेने से मना करते थे और करीना की बहन और ननद लगातार तैमुर की तस्वीरें पोस्ट करती थीं पर तैमुर कुछ ऐसे प्रसिद्ध हुए कि अब वह जहां भी जाते हैं मीडिया उनका पीछा कर लेती है।

    और हो भी क्यों न तैमुर हैं ही इतने प्यारे और मासूम और मीडिया से भी वह उसी तरह मिलते हैं। एक बार वह कैमरा को देखकर बहुत उत्साहित हो रहे थे बाद में करीना ने बताया कि वह अपना नाम सुनकर उत्साहित होते हैं।

    तैमुर नाम से बुलाए जाने पर उन्होंने पलट के कहा था, “मेरा नाम टिम है।” (Its Tim) हाल ही में जब वह दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे तो उन्होंने “मीडिया” कहा था।

    तो आइये आपको दिखाते हैं कि कैसे मनाया तैमुर ने आज अपना जन्मदिन और कैसा है उनका बर्थडे केक और साथ ही देखिये 2018 की तैमुर अली खान की कुछ प्यारी तस्वीरें।

    तैमुर बर्थडे केक
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    https://www.instagram.com/p/BrnEREOHLJz/

    https://www.instagram.com/p/BrlFkzGhTt1/

    https://www.instagram.com/p/BrkaE94H4Ih/

    https://www.instagram.com/p/BrkYLKjnqRQ/

    20 दिसम्बर को तैमुर 2 साल के हो गए हैं । मुंबई मिरर (Mumbai Mirror) से एक साक्षात्कार में सैफ अली खान ने कहा था कि, “करीना और मैं केप टाउन में एक लगेज ब्रांड के लिए शूट कर रहे होंगे। उसके बाद हम घोड़ों की सवारी करेंगे और टिम के जन्मदिन पर कुछ बड़ी बिल्लियाँ देखेंगे।

    इन छुट्टियों की कुछ तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Brfbm7snHE7/

    https://www.instagram.com/p/BrcIghPH7bI/

    लगता है इसीलिए कुछ दिन पहले तैमुर को बिल्लियों और कुत्तों से घुलते मिलते देखा गया था। दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले वह घुड़सवारी करते भी दिखे थे। तैमुर किसी छोटे राजकुमार से कम नही लग रहे थे।

    https://www.instagram.com/p/BqEIUugnxkt/

    और तस्वीरें देखें:

    https://www.instagram.com/p/Bqh2V69HMht/

    https://www.instagram.com/p/Bp6QnaqHwW1/

    https://www.instagram.com/p/Bpw4QJFHfHC/

    https://www.instagram.com/p/Bpmrs1onj8O/

    यह भी पढ़ें: अमेरिकी रैपर टी-पैन पर लगे ‘तुम ही हो’ की धुन चुराने के आरोप, यूट्यूब से हटाया गया गाना दैट्स यो मनी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *