Thu. Apr 18th, 2024
    tejaswi prakash wayangankar biography in hindi

    तेजस्वी प्रकाश हिंदी टेलीविज़न की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। तेजस्वी ने अपने अभिनय की शुरुआत 2012 से की थी। तेजश्वी प्रकाश का लोकप्रिय किरदार ‘रागिनी महेश्वरी’ का है। तेजस्वी का पहला हिंदी टीवी सीरियल ’26-12′ था जिसमे उन्होंने ‘रश्मि भार्गवा’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने सीरियल ‘संस्कार’ में अभिनय किया था। तेजस्वी ने सबसे ज़्यादा लोकप्रियता सीरियल ‘स्वरागिनी’ से बटोरी हैं।

    इस सीरियल में तेजस्वी ने पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के किरदारों को दर्शाया है। उनके दोनों रूप लोगो को बहुत पसंद आए हैं। हालही में तेजस्वी को कलर्स के सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तो का’ के भाग 2 में देखा गया है। अभी यह सीरियल वूट ऍप में दिखाया जाता है। इस सीरियल में तेजस्वी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय में तेजस्वी, कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी’ में भी दिखने वाली हैं।

    तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर का प्रारंभिक जीवन

    तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को जेद्दा, सऊदी अरब में हुआ था। तेजस्वी के पापा का नाम प्रकाश वयंगणकर है और पेशे से वह गायक हैं। तेजस्वी ने गायकार के परिवार में जन्म लिया है। तेजस्वी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई ‘इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग’ में मुंबई के कॉलेज से पूरी की है।

    तेजस्वी का एक छोटा भाई है जिसका नाम प्रतिक प्रकाश वयंगणकर हैं। प्रतीक ने भी इंजीनियरिंग की पढाई की है। तेजस्वी के परिवार और दोस्त उन्हें ‘तेजा’ और ‘तेजू’ नाम ने बुलाते हैं। तेजस्वी को बचपन से ही एक्टर बनना था और इसलिए उन्होंने 18 साल की उम्र से ही अभिनय करना शुरू किया था।

    तेजस्वी एक अच्छी अभिनेत्री के साथ साथ एक बेहतरीन सितार प्लेयर भी हैं।

    तेजस्वी प्रकाश का व्यवसायिक जीवन

    तेजस्वी प्रकाश वयंगणकर ने 2012 से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उनका सबसे पहला सीरियल ’26-12′ था, जो एक सत्य घटना पर आधारित सीरियल था। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘रश्मि भार्गवा’ था। इस सीरियल को 2012 से 2013 तक लाइफ ओके चैनल पर दर्शाया जाता था।

    2013 में शो के बंद होने बाद, तेजस्वी ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘संस्कार – धरोहर अपनों की’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल में उन्होंने ‘धरा’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में तेजस्वी के साथ मुख्य किरदार जय सोनी और शमीन मन्ना ने अभिनय किया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 331 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। यह सीरियल जनवरी 2013 से अप्रैल 2014 तक टीवी पर दर्शाया गया था।

    2015 में तेजस्वी ने अपने सबसे ज़्यादा लोकप्रिय किरदार को दर्शाया था। तेजस्वी ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘स्वरागिनी – जोड़े रिश्तों के सुर’ में ‘रागिनी’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल दो बहनो के रिश्ते पर आधारित था और साथ ही एक संगीत की कड़ी के साथ जोड़ा गया था। इस सीरियल में तेजस्वी के साथ हेल्ली शाह, वरुण कपूर और नमिश तनेजा ने मुख्य किरदार का अभिनय किया था।

    यह सीरियल कलर्स टीवी पर मार्च 2015 से दिसंबर 2016 तक दर्शाया गया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के 469 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। इस सीरियल में ‘रागिनी’ यानि तेजस्वी के किरदार को लोगो ने बहुत सराहा था। इनके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों किरदारों को लोगो ने बराबर का प्यार दिया था। इस सीरियल के माध्यम से तेजस्वी ने सबसे ज़्यादा सफलता पाई थी।

    2017 में तेजस्वी एक और सीरियल में मुख्य किरदार को दर्शाती हुई नज़र आई थी। इस सीरियल का नाम ‘पहरेदार पिया की’ था। इस सीरियल में तेजस्वी ने ‘दिया सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल सिर्फ 2 महीनो तक ही सोनी टीवी पर दर्शाया गया था। सीरियल को शुरुआत में तो लोगो ने पसंद किया था, लेकिन जैसे ही इस सीरियल में बाल विवाह दिखाया गया था, वैसे ही इस सीरियल को कॉन्ट्रोवर्सी में बहुत उछाला गया था। अंत में सीरियल को बंद करने के बाद ही कॉन्ट्रोवर्सी ने रुकने का नाम लिया था।

     

    2017 में ही सोनी टीवी पर तेजश्वी ने एक बार फिर ‘दिया सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। इस बार सीरियल का नाम ‘रिश्ता लिखेंगे हम नए’ था। इस सीरियल में तेजस्वी प्रकाश के साथ ‘रोहित सुचंती’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। यह सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ का ही दूसरा भाग था। इस सीरियल को नवंबर 2017 से जून 2018 तक ही टीवी पर दर्शाया गया था।

    गिरती टीआरपी की वजह से शो मेकर्स ने इस सीरियल को 149 एपिसोड के बाद ही बंद कर दिया था। 2018 में तेजस्वी ने स्टार प्लस के सीरियल ‘कर्ण संगिनी’ में ‘उरुवी’ का मुख्य किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में तेजस्वी प्रकाश, अशीम गुलाटी और किंशुक विद्या मुख्य किरदारों में शामिल थे। 2019 में यह सीरियल भी बंद कर दिया था। 2019 में ही तेजस्वी ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में ‘मिष्टी खन्ना’ का किरदार अभिनय किया था।

    इस सीरियल का पहला भाग भी इसी नाम से ही दर्शाया गया था, जिसमे दोस्ती, प्यार, और गरेलु हिंसा को मुख्य रूप से ज़्यादा दिखाया था। ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ के पहले भाग को कलर्स चैनल पर दर्शाया जाता था, लेकिन दूसरे भाग को वूट ऍप पर दर्शाया जा रहा है। खबरों की माने तो तेजस्वी आने वाले साल में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में भाग लेने वाली हैं।

    तेजस्वी प्रकाश वयंगणकर द्वारा अभिनय किए गए सीरियल और उनके किरदार

    • 2012 – 2013, लाइफ ओके के सीरियल ’26-12′ में ‘रश्मि भार्गवा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013 – 2014, कलर्स टीवी के सीरियल ‘संस्कार – धरोहर अपनों की’ में ‘धरा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2015 – 2016, कलर्स टीवी के सीरियल ‘स्वरागिनी’ में ‘रागिनी गाडोदिया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, सोनी टीवी के सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ में ‘दीया सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017 – 2018, सोनी टीवी के सीरियल ‘रिश्ते लिखेंगे हम नए’ में ‘दिया सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018 – 2019, स्टार पलसू के सीरियल ‘कर्ण संगिनी’ में ‘उरुवी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, वूट ऍप के शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तें का’ में ‘मिष्टी खन्ना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2020, कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लेंगी।

    तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर का निजी जीवन

    तेजस्वी प्रकाश वयंगणकर का नाम अभी तक किसी के साथ नहीं जुड़ा है। तेजस्वी को खाने का बहुत शौक है। उन्हें खाने में सबसे ज़्यादा पसंद चिकन, मछली, पानी पूरी और पाव भाजी है। तेजस्वी के पसंदीदा अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और इर्र्फान खान हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण पसंद हैं।

    तेजस्वी के पसंदीदा फिल्म द्रश्यम, पीकू और ब्लैक हैं। उनका पसंदीदा रंग लाल है। तेजस्वी को देर से जगहों पर पहुंचने की आदत है। तेजस्वी को सितार बजाना बहुत पसंद हैं और साथ ही उन्हें गाना गाने का भी शौक है। तेजस्वी को बचपन से ही एक्टिंग करना पसंद था और उन्होंने सोच रखा था की वो बड़ी होकर अभिनेत्री ही बनेंगी।

    तेजस्वी 27 साल की हो गए हैं और उन्होंने कम उम्र में ही ज़्यादा लोकप्रियता हासिल करके खुदको शक्षम अभिनेत्रियों में से एक बना लिया था।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *