Sat. Apr 20th, 2024
    बीजेपी

    तमिलनाडु के वेलांकन्नी में कमल बीजेपी के एक 40 वर्षीय नेता सेंथिल कुमार का शव एक नहर के पास मिला है।

    भाजपा के 40 वर्षीय एक पदाधिकारी का शव जिले के वेलांकन्नी के नजदीक एक नहर में पाया गया। पुलिस ने बताया कि उनके शव पर जख्मों के कई निशान थे।

    राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया जिसने मृतक की पहचान सेंथिल कुमार के तौर पर की जो पार्टी के असंगठित कामगार शाखा का जिलाध्यक्ष थे।

    इस बीच, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि कुमार की हत्या की गई। उन्होंने नागापट्टीनम-वेलांकन्नी मार्ग को जाम कर दिया और हत्या में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

    सेंथिल कुमार का शव कामेश्वरम झील के पास मिला था। इसी झील में आसपास के युवक स्नान कर रहे थे, जिस दौरान उन्होनें शव को देखा।

    स्थानीय लोगों नें तुरंत पुलिस को सुचना दी और कीझाईयुर की पुलिस नें तुरंत घटनास्थान पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

    जांच के बाद पता चला है कि मृतक की बाईं आँख के पास हलकी चोट है। पुलिस नें शव की जांच के लिए शव को सरकारी अस्पताल, नागापट्टिनम भेज दिया है।

    पुलिस नें बाद में कहा कि सेंथिल एक शराबी था और हो सकता है कि शराब के नशे में वह नहर में गिर गया हो।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *