Fri. Apr 19th, 2024
    'कहाँ हम कहाँ तुम' की तनाज़ ईरानी ने पूरी टीम के लिए की पार्टी आयोजित, देखिये तसवीरें

    यह टीवी शो ‘कहाँ हम कहाँ तुम‘ के कलाकारों के लिए एक मजेदार मौका था। तनाज़ ईरानी ने पूरी टीम के लिए एक विशेष पार्टी का आयोजन किया और यह उनके पति भख्त्यार ही थे, जिन्होंने सब आयोजित किया।

    गेट-टूगेदर के अलावा, कास्ट ने शालिनी कपूर और रोहित सागर की शादी की सालगिरह भी बनाई। शालिनी शो में मुख्य अभिनेता करण वी ग्रोवर की माँ का किरदार निभाती हैं। तनाज ने पार्टी की सारी तसवीरें सोशल मीडिया पर साझा की और साथ ही कैप्शन में हर अभिनेता की भूमिका बयां की जिन्होंने पार्टी में हिस्सा लिया था।

    https://www.instagram.com/p/BzuNB4jJttq/?utm_source=ig_web_copy_link

    उनके मुताबिक, “द ‘कहाँ हम कहाँ तुम’ टीम। ये अच्छा खाना और अच्छे दोस्तों से भरी ऐसी कई पार्टियों के लिए। आप सभी से प्यार है। धन्यवाद भख्त्यार हमारे लिए सब आयोजित करने के लिए, जब मैं सेट पर आगामी ड्रामा के लिए लगातार शूट कर रही थी। शादी की सालगिरह मुबारक हो शालिनी और रोहित। धन्यवाद ध्वनि शाह और कशिश राय इतने विचारशील उपहार के लिए। तुम लड़कियां बहुत प्यारी हो।”

    “बांद्रा से इतने डिलीशियस केक के लिए धन्यवाद विक्की। पार्टी गाय अभिषेक मलिक, उम्मीद है कि आप दिल्ली सुरक्षित तरह से पहुँच गए होंगे। करण वी ग्रोवर, हमें एक और पार्टी बॉस रखना होगा। आइस बॉक्स में अभी बाकी है। मेरी ऑनस्क्रीन दुश्मन अनाहिता, मैं प्रयास की सराहना करती हूँ। लव यू मिष्टी त्यागी, तुम रॉकस्टार हो बेब्स। शूट का शूट? कैसे करती हो? मस्ती के लिए धन्यवाद पारस और ऊर्जा और कीटो केक के लिए भी। वसीम मुश्ताक़ मेरा सच्चा दोस्त और मेरा हिंदी कोच भी, उम्मीद है तुम्हारा बुखार अब ठीक होगा।”

    https://www.instagram.com/p/BzpG87lJrvv/?utm_source=ig_web_copy_link

    कुछ दिनों पहले, तनाज़ के भाई के परिवार ने सेट पर उनका दौरा किया और उनके साथ अच्छा समय बिताया। इस बार, भख्त्यार सभी के लिए रम केक लाये थे। तनाज़ शो में कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर निशी सिप्पी की भूमिका निभाती हैं।

    शो में दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। जहां दीपिका एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सोनाक्षी की भूमिका निभाती हैं, वहीं करण एक प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर रोहित सिप्पी की भूमिका में दिखाई देते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *