Fri. Apr 19th, 2024
    अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 नवंबर 2017 को अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। राष्ट्रपति बनने के एक साल पूरा होने पर ट्रंप ने ट्वीट के जरिए अमेरिका के लोगों का शुक्रिया अदा किया। ट्रंप ने कहा कि वो उनका समर्थन व आलोचना करने वाले लोगों का धन्यवाद अदा करते है।

    पिछले 8 नवंबर 2016 को रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर चुनाव जीता था। उस समय ट्रंप का जीतना काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन ट्रंप ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए इस चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की थी।

    मेयर चुनावों में ट्रंप को लगा झटका

    लेकिन ट्रंप के एक साल पूरा होने पर उन्हें झटका भी लगा है। दरअसल अमेरिका में हुए मेयर चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत हासिल की है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अहमियत रखने वाले राज्य और मेयर के चुनावों में जीत हासिल की है।

    आलोचक इस नतीजे को ट्रंप की विभाजनकारी राजनीति को खारिज किया जाना और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी मुकाबले के पहले उनकी साख की पड़ताल के तौर पर देख रहे है। आलोचकों का कहना है कि एक साल के बाद ट्रंप का अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए पार्टी को जीताना बेहद जरूरी था।

    लेकिन आलोचक इस हार का संबंध सीधा ट्रंप से कर रहे है। वाशिंगटन की सीमा के पास वर्जीनिया को देश की राजनीति का मुख्य शहर माना जाता है। वहां पर भी रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनावों को अमेरिका में भविष्य में होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    ट्रम्प का एक साल रहा विवादित

    अगर डोनाल्ड ट्रम्प के एक साल की बात की जाए तो ये एक साल ट्रंप का विवादित भरा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही ट्रंप ने सबसे पहले मीडिया को लेकर निशाना साधा। ट्रंप की आलोचना उनके ही देश में काफी की जाती है।

    इसके अलावा अमेरिका के लिए कई मनमाने व कड़े निर्णय लिए जिन्हें विशेषज्ञ गलत ठहराते है। अब तो ये हालात हो गए है कि अमेरिका व उत्तर कोरिया के बीच में कभी भी युद्ध हो सकता है।

    ट्रंप के कार्यकाल में उत्तर कोरिया से अमेरिका को लगातार हमले की चेतावनी दी जा रही है। इसी के मद्देनजर डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों एशियाई दौरे पर गए हुए है। इसके अलावा पेरिस समझौते से अमेरिका को अलग करने को लेकर भी ट्रंप की आलोचना की जा रही है।