Fri. Mar 29th, 2024
    "टोटल धमाल" के नए प्रोमो में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को देख आपको 90 के दशक की याद आ जाएगी

    अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, जिनकी जोड़ी के लिए लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते थे, अब 18 साल बाद फिर फिल्म “टोटल धमाल” में वैसा ही जादू लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। जबकि फिल्म के पहले ही ट्रेलर और काफी प्रोमो जारी किये जा चुके हैं मगर जो प्रोमो अनिल ने साझा किया है, वो जरूर आपको 90 के दशक की याद दिला देगा।

    इस प्रोमो में दोनों कोर्ट में लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसको देख कर लग रहा है कि दोनों फिल्म में पति-पत्नी बने हैं। और सबसे कमाल की बात ये है कि दोनों इतने साल बाद भी एक दुसरे के साथ कितने सहज नज़र आ रहे हैं। ये मजेदार प्रोमो आप यहाँ देख सकते हैं-

    https://www.instagram.com/p/Bt0LISvBooc/?utm_source=ig_web_copy_link

    अभी कुछ जब दोनों अपनी फिल्म के प्रचार के लिए कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर नज़र आये थे, जब भी दोनों ने अपने मशहूर गाने ‘धक धक’ पर साथ में डांस किया था। दोनों की केमिस्ट्री देख दर्शक उत्साहित हो गए थे और लगातार तालियां और सीटियां बजा रहे थे।

    https://www.instagram.com/p/Btx0ltOF1-k/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtILRWiHp-F/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्म ‘धमाल’ फ्रैंचाइज़ी का तीसरा भाग है जिसका इंद्र कुमार ने निर्देशन किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, जावेद जाफरी, बमन ईरानी और जॉनी लीवर ने भी मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज़ होगी।

    इसके बाद, अनिल कपूर फिल्म ‘तख़्त’ में दिखाई देंगे जो करण जौहर की एक पीरियड-ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और जान्हवी कपूर भी दिखाई देंगे।

    दूसरी तरफ, माधुरी फिल्म ‘कलंक’ में दिखाई देंगी जो 19 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *