Fri. Mar 29th, 2024
    जेनिफर विंगेट के 'बेहद 2' की तय हुई कहानी, साल के अंत तक शुरू हो सकता है शो

    टीवी शो ‘बेहद’ कई मायनो में इंडस्ट्री के लिए एक पाथ-ब्रेकिंग शो था जिसमे मुख्य किरदार निभाने वाली जेनिफर विंगेट कोई आदर्शवादी या सही और गलत का पाठ पढ़ाने वाली महिला नहीं थी बल्कि एक ऐसा ग्रे किरदार था जिसकी बुराई से भी दर्शको को प्यार हो गया था। जेनिफर ने माया नामक एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई जिसके सर पर अपने प्रेमी का जूनून होता है और इसके कारण, कई लोगो का खून भी कर चुकी है। ये जेनिफर का सबसे बेहतरीन काम है।

    कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि शो का जल्द दूसरा सीजन आने वाला है और आज उस पर एक अपडेट भी मिल गया है। पिंकविला की खबर के अनुसार, ‘बेहद’ के निर्माता प्रतीक शर्मा जो अपने शो ‘बहू बेगम‘ की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने प्रकाशन से बात करते हुए ‘बेहद 2‘ के बारे में बताया।

    Image result for Beyhadh

    उनके मुताबिक, “साल के अंत में हम ‘बेहद 2’ शुरू कर देंगे। बातचीत अभी चल रही है। इस पर कोई सूचना नहीं दी गयी। फ़िलहाल, कुछ भी तय नहीं हुआ है। हालांकि, हमने कहानी को अंतिम रूप दे दिया है।” जब उनसे कहानी के बारे में पूछा गया तो निर्माता ने कहा-“बेहद हमेशा से ही जूनून के बारे में रहा है।”

    इसका मतलब है कि ‘बेहद’ के फैंस अब आखिरकार राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि इसकी पुष्टि हो चुकी है कि शो साल के अंत में शुरू हो जाएगा। पहले भाग में जेनिफर विंगेट, कुशाल टंडन और अनेरी वजानी ने मुख्य किरदार निभाया था। देखना ये है कि क्या निर्माता इस बार भी यही स्टार-कास्ट शो में रखेंगे या नए चहरो को दिखाया जाएगा।

    Related image

    अब ‘बहू बेगम’ की बात की जाये तो, शो रात के 9:30 बजे टीवी पर प्रसारित होगा। शो में दिखाया जाएगा कि कैसे एक शादी में बंधे तीन लोगो की ज़िंदगी हमेशा हमेशा के लिए बदल जाती है।

    https://youtu.be/nRsj0Eceq6s

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *