Thu. Apr 25th, 2024
    parineeti

    बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी का क्रेज लोगो के दिमाग पर छाया हुआ है। कल जब प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तसवीरें अपने फैंस के साथ साझा की तो मानो इन्टरनेट पर सुनामी ही आ गयी हो। चाहे वो तसवीरें उनकी हिन्दू रीती-रिवाजों से हुई शादी की हो या उनके क्रिस्चियन वेडिंग की, फैंस उन दोनों की शादी की तस्वीरों की खूब प्रशंशा कर रहे हैं।

    सिर्फ प्रियंका और निक ही नहीं, उन दोनों के परिवारवालो में भी आपस में बहुत गहरा सम्बन्ध बन गया है। बात चाहे निक के पिता केविन जोनस की हो जिन्होंने नवविवाहित जोड़े के बारे में एक खूबसूरत सा सन्देश लिखा है या परिणिति चोपड़ा की जिन्होंने अपने जीजू निक के बारे में एक प्यारा सा पोस्ट किया है। अलग अलग संस्कृति से होने के बाद भी दोनों परिवार आपस में आराम से घुल मिल गए हैं।

    एक ऐसे ही पोस्ट में, परिणति ने हिन्दू रीती-रिवाजों में होने वाली सबसे अनोखी “जूता छुपाई” रस्म के बारे में बात की है। ऐसी लोग अटकलें लगा रहे थे कि निक ने परिणिति को “जूता छुपाई” रस्म में पूरे 5 लाख रूपये दिए हैं मगर परिणति ने कहा है कि जो लोग अटकले लगा रहे हैं उन्हें कुछ नहीं पता। उन्होंने ट्वीट के जरिये बताया-“जो लोग भी ‘जूता छुपाई’ रस्म में मिलने वाली राशी की अटकले लगा रहे हैं-तुम लोगो को कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ यही कह सकती हूँ-आप लोग गलत हो। हाहा। निक पूरे पागल और बड़े वाले दानी हैं। कोई शब्द नहीं हैं। अभी तक सर घूम रहा है। उन्होंने हम सब को चौका दिया। क्या कमाल किया है।”

    सुनने के बाद तो फैंस का इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा है ये जानने के लिए आखिर निक ने परिणति को ऐसा क्या दिया है जिसे लेकर परिणिति इतनी उत्साहित हो रही हैं। प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी जिसके बाद कल रात उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी रखी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *