Fri. Mar 29th, 2024
    japan

    जापान में हगिबिस तूफ़ान के कोहराम से 35 लोगो की मौत हो गयी और 17 अन्य लापता है। टोक्यो के मेट्रोपोलिटन इलाको में नदिया उफान मार रही है और 376000 घरो की बिजली काट दी गयी है। बचावकर्मियों और अधिकारियो की दी गयी जानकारी के मुताबिक तूफ़ान हगिबिस के आतंक के बाद समस्त देश में 100 से अह्दिक लोग जख्मी हो गए हैं। शनिवार को शाम को सात बजे से पहले जापान के मुख्य द्वीप में लैंड फॉल हुआ था।

    चेइफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुड ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ” 376000 घरो की बिजली काट दी गयी है और 14000 लोगो को पाने भी नही मिल रहा है। जमीन, ढाँचे, परिवहन और पर्यटन के मुताबिक, देश में 48 लैंडस्लाइड और 12 प्रिफेक्चर और 21 नदिया ध्वस्त हुई है।”

    तात्काली कार्रवाई में कुछ बांधो ने पानी को छोड़ दिया था समस्त राष्ट्र में 27000 राहत और बचाव कर्मियों को अभियान के लिए रखा गया है। लैंड मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ के पाने को पांच मीटर अन्दर तक कुछ इलाके में होने का आंकलन है। यहाँ के आवसीय लोग घरो के दुसरे फ्लोर की बालकनी से हतः हिला रहे थे। पूर्वी जापान के नागानो स्टेशन में बुलेट ट्रेन भी बाढ़ की पानी से भर गगई थी।

    कंपनी के मुताबिक, 120 कैरिज के साथ 10 ट्रेने के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की गयी है। होकूरिकु शिनकानसेन के लिट्ये इस्तेमाल होने वाली एक तिहाई ट्रैन बाढ़ से तबाह हो गयी है।

    जापान के मेटेरोलॉजिकल एजेंसी ने टोक्यो में पांच स्तर में सबसे अधिक बारिश होने की सम्भावना है। और शनिवार को रात को चेतावनी को हटा दिया गया है। बड़े स्तर पर निलंबन के बाद ट्रेनों के चालान को बहाल कर दिया गया है टोक्यो में शनिवार को दुकाने और सुपरमार्केट बंद थी और रविवार को सुबह उन्होंने अभियान शुरू किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *