Fri. Apr 19th, 2024
    जापान उत्तर कोरिया

    जापान के समुद्री तटों में उत्तर कोरिया की नावे मिलने से खलबली मच गई है। जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया की नाव जापान के समुद्र में मिलना चिंताजनक है। इसी के मद्देनजर जापान ने गश्ती व सुरक्षा इतंजाम को पुख्ता कर दिए है।

    साथ ही उत्तरी तट के पास के स्थानीय अधिकारियों व मछुआरों से आग्रह किया कि वे उत्तर कोरिया की नावे मिलने पर पूरी तरह से सतर्क रहे।

    जापान के मुख्य सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि समुद्री तटों पर स्थित गार्ड और पुलिस को जापान के चारों तरफ के समुद्री क्षेत्रों में गश्ती को बढ़ाना होगा। समुद्र में तैनाती बढ़ाने के साथ ही सहयोग भी करने को कहा है।

    गौरतलब है कि जापान के अकीता प्रान्त के समुद्री किनारे पर नाव के अंदर 8 व्यक्तियों के शव मिले। जांच में सामने आया है कि यह नाव जापान सागर के पार उत्तर कोरिया से आया है।

    जापानी अधिकारियो ने दी सतर्क रहने की सलाह

    सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि जापान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है कि संदिग्ध नौकाओं से अपने नागरिकों की सुरक्षा कर सके।

    उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, मछुआरों और निवासियों से कहा कि अगर वे किसी संदिग्ध नाव या लोगों को देखते है तो उसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दे। पिछले हफ्ते भी पुलिस ने संदिग्ध उत्तर कोरिया के मछुआरों को पकड़ा था।

    जापान ने इसे उत्तर कोरिया की चाल भी मानी है। उत्तर कोरिया की नावों पर कई दर्जन नागरिक सवार होकर जापान के निकट आते है और फिर बाद में उसी नाव से जाने में असमर्थता जताते है। जापानी अधिकारियों को आशंका है कि इसके बाद वे जापान से महत्वपूर्ण जानकारियां भी उत्तर कोरिया तक पहुंचा सकते है।

    गौरतलब है कि इस समय जापान व उत्तर कोरिया के बीच में भी परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में जापान ने यह भी अंदेशा जताया था कि उत्तर कोरिया वापिस से मिसाइल परीक्षण की तैयारी में लगा हुआ है।