Fri. Mar 29th, 2024
    चीनी वस्तुओं का करें बहिष्कार

    वृन्दावन में इस साल जन्माष्टमी के मौके पर लोगों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का सन्देश दिया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के मुताबिक किसी भी तरह की सजावट या लाइटों के लिए किसी भी चीनी लाइट या सजावट सामान को इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। संस्थान के पुजारी और ऑफिस अधिकारीयों ने डोकलाम में चल रहे सीमा विवाद को लेकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि, ‘साधुओं और संतों के साथ साथ आम आदमी भी चीनी वस्तुओं के बहिष्कार में साथ आएंगे।’ देश में 14 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जायेगी। जाहिर है डोकलाम में चीन और भारत के बीच सीमा विवाद ख़तम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। चीनी सरकार आये दिन भारत को युद्ध की धमकी दे रही है। इस बीच संस्थान ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की ठानी है। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने सरकार से भी मांग की है कि वे चीन से आयत की हुई वस्तुओं पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्मदिन बिना किसी चीनी वस्तु के इस्तेमाल से मनेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।