Fri. Mar 29th, 2024
    रमन सिंह

    छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों के लिए सभी दल मुख्यमंत्री की कुर्सी जीतने की कवायद में जुट गए हैं। चौथी दफा छत्तीसगढ़ की सत्ता पर आसीन होने की मंशा रखने वाले मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ की जनता का मनोरंजन करने वाला बताया है। रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के विषय में कुछ नहीं जानते हैं और उनकी यहां रैली कांग्रेस के किसी काम नहीं आने वाली है।

    राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को रैली के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा था कि रमन सिंह ऊपर सर नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है और अपने 10-15 उद्योगपति दोस्तों की राय के बगैर वह कोई कार्य नही करते हैं। रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के बाबत कोई जानकारी नही है। छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है, वह मात्र एक मनोरंजन कर साधन है।

    कांग्रेस से भाजपा के खिलाफ आगामी पांच चुनावी राज्यों में आक्रामक अभियान चला रखा है। इन चुनावों को साल 2019 के चुनावों का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। भाजपा ने राजुल गांधी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सत्ता पर रहटर हुए उनकी विचारधारा ऐसी थी। छत्तीसगढ़ में दो चरणों मे चुनाव सम्पन्न होंगे, पहले चुनाव नक्सल प्रभावित इलाकों में 12 नवंबर और दूसरे चरण के मतदान 20 नवंबर को होगा।

    रमन सिंह के संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव से कांग्रेस ने पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भतीजे और भाजपा के पूर्व नेता करुणा शुक्ला को टिकट फ़िया है। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पिछड़ा कहा जाता है लेकिन भाजपा के 15 सालों में यहां बहुत विकास कार्य किये गए हैं। उन्होंने कहा हम मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही देश के पांच विकसित शहरों में शुमार हो जाएंगे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के नेता अजित जोगी का बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन पर रमन सिंह ने कहा कि इस मतलबी गठबंधन से भाजपा के वोट प्रतिशत पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। रमन सिंह ने कहा की अपने विकास कार्यों से हमने नक्सलियों और उनके मंसूबों को चित कर दिया है।

    साल 2013 के चुनावों में भाजपा को 49 सीट मिलो थी जबकि कांग्रेस को 39 मिली थी। बसपा और निर्दलीय प्रतिनिधि को एक- एक सीट मिली थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *