Fri. Mar 29th, 2024
    चीन अमेरिका व्यापार युद्ध

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर एक बार फिर व्यापार को लेकर निशाना साधा है। बुधवार को वाइट हाउस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ चीन का व्यापार समझौता मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि बहुत बड़े व्यापार घाटे की कीमत पर अमेरिका ने दोबारा चीन का निर्माण किया।

    राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा अमेरिका ने चीन को दोबारा संवारा लेकिन कैसे हमारा राष्ट्र सालाना 500 बिलियन डॉलर का नुकसान उठा सकता था। यह बेहद हास्यास्पद है इसलिए चीन के साथ समझौता मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा चीन समझौते के लिये तत्पर नहीं है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन समझौता करना चाहता है लेकिन उनसे कह दो वो अभी इसके लिए तैयार नहीं है। मैंने उन्हें बता दिया है कि वो व्यापार सौदे के लिए तैयार नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार की व्यापार नीति से चीन को फायदा हो रहा है इसलिए वो इस बदलने में आनाकानी कर रहे हैं।

    अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के अच्छे सम्बन्ध है। मेरे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मेरे ख्याल से जो भी होगा दोनों राष्ट्रों के लिए अच्छा ही होगा।

    हाल ही डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर अमेरिका के चुनावों में दखलअंदाज़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था चीन नहीं चाहता कि डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता पर बने रहे

    अमेरिका ने चीनी उत्पादों के आयात पर 250 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाया था जिसके प्रतिकार में चीन ने अमरीकी आयातित उत्पादों पर 60 बिलियन डॉलर का टैरिफ लगाया था। साथ ही दक्षिणी चीनी सागर पर चीन के नेवल जहाज ने अमेरिकी विमान का रास्ता रोका था

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *