Thu. Apr 25th, 2024
    chandrayaan2

    चेन्नई, 21 अगस्त (आईएएनएस)| इंडिया स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान -2 ने चांद की दूसरी कक्षा में बुधवार को सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है।

    इसरो के अनुसार, कक्षा में स्पेसक्राफ्ट का प्रवेश 12.50 बजे शुरू हुआ, जिसे पूरा करने में उसे 1,228 सेकेंड लगे। चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतरेगा।

    स्पेसक्राफ्ट के सभी पैरामीटर सामान्य हैं।

    मंगलवार को, चंद्रयान -2 को चांद की पहली कक्षा में पहुंचाया गया था।

    स्पेसक्राफ्ट में तीन खंड – ऑर्बिटर (वजन 2,379 किलोग्राम, आठ पेलोड), लैंडर ‘विक्रम’ (1,471 किलोग्राम, चार पेलोड) और रोवर ‘प्रज्ञान’ (27 किलोग्राम, दो पेलोड) शामिल हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *