Tue. Apr 23rd, 2024
    आमिर खान रंग दे बसंती

    “दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आज़ाद हैं आज़ाद ही रहेंगे।” यह शब्द हैं भारत माता के बेटे व हमारे स्वतंत्रता सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद के।

    1931 में आज ही के दिन यानी कि 27 फरवरी को उनका निधन हुआ था। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 में मध्यप्रदेश में हुआ था। आज सारा देश उनके बलिदान और शौर्य की गाथाएँ याद कर रहा है और उन्हें नमन कर रहा है।

    तो आइये इस खास मौके पर हम याद करते हैं भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर बनी अबतक की सबसे बेहतरीन फिल्म को। हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की।

    2006 में आई राकेश ॐ महरा की इस फिल्म में आमिर खान ने चंद्रशेखर आज़ाद की भूमिका निभाई थी।

    पच्चीस करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म नई दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में फिल्माई गयी थी। कहानी एक ब्रिटिश documentry मेकर की है जो अपने दादा की डायरी पढ़कर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए भारत आती है।

    और यहाँ उसकी मुलाक़ात 5 दोस्तों से होती है।

    इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए 2006 में BAFTA पुरस्कार में नामांकित किया गया था। रंग दे बसंती को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया।

    फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था जिसे दो अकादमी पुरष्कारों के लिए नामांकित किया गया था। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बनी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है।

    यह एक क्रन्तिकारी फिल्म साबित हुई थी और इसने भारत के युवाओं पर भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए बहुत प्रेरित किया था। ‘रंग से बसंती’ में आमिर के अलावा सोहा अली खान, आर माधवन, कुणाल कपूर और शर्मन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे।

    इसे राकेश ॐ प्रकाश महरा और रेंजिल डिसूज़ा ने मिलकर लिखा था।

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, कौन जीतेगा इसबार जी सिने अवार्ड?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *