Tue. Apr 23rd, 2024
    "गली बॉय" बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीकेंड 1: फिल्म ने की 72.45 करोड़ रूपये की ताबड़-तोड़ कमाई

    ज़ोया अख्तर निर्देशित “गली बॉय” जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म दर्शकों के दिलों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस भी जीत रही है। फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन आ गया है जो आपको प्रभावित कर देगा। फिल्म आज पूरे 75 करोड़ रूपये का आकड़ा पार कर लेगी।

    व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श के मुताबिक, “गली बॉय के पास उत्कृष्ट विस्तारित वीकेंड है। आज 75 करोड़ रूपये पार कर लेगी। महानगर जबरदस्त, मुंबई शानदार। महानगरो में वीकडेज में मजबूत कमाई करेगी। गुरुवार-19.40 करोड़ रूपये, शुक्रवार- 13.10 करोड़ रूपये, शनिवार-18.65 करोड़ रूपये, रविवार-21.30 करोड़ रूपये। कुल-72.45 करोड़ रूपये। भारत में।”

    “गली बॉय के बेंचमार्क-

    दिन 3: 50 करोड़ रूपये पार

    दिन 5: 75 करोड़ रूपये पार कर लेगी

    ज़ोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ के लाइफटाइम कलेक्शन (76.88 करोड़ रूपये) को पांचवे दिन भी पार कर लेगी। और ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ के कलेक्शन (90.27 करोड़ रूपये) को पहले हफ्ते ही। भारत में।”

    https://www.instagram.com/p/BuA-FRRlUU5/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्म मुंबई के अंडरग्राउंड रैपर डिवाइन और नेज़ी की ज़िन्दगी पर आधारित है। फिल्म की बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। जब भारत में रिलीज़ हुई तो यहाँ भी फिल्म को काफी सराहा गया।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *