Sat. Apr 20th, 2024
    जापान

    जापान में तापमान का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है और देश के अधिकतर भागो में बारिश के मौसम के आखिरी हफ्ते  तक करीब 11 लोगो की मौत हो गयी है। आग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से द जापान टाइम्स ने रिपोर्ट प्रकाशित की कि गर्मी से सम्बंधित मामलो के कारण 5000 लोगो को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

    5664 में से 119 लोगो में ही विभिन्न लक्षण दिखाई दिए थे जिन्हें इलाज से स्वस्थ करने में तीन हफ्तों का समय लगा था जबकि 1792 कम गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, और बेहद कम समय तक अस्पताल में रहे थे। तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है।

    विभाग और मौसम अधिकारीयों ने लोगो को हीटस्ट्रोक और अन्य गर्मी से सम्बंधित बिमारियों से बचने के लिए रक्षात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है। ताजिमी में गिफू प्रेफच्चार ने देखा कि मरकरी में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है।

    टोक्यो के पड़ोस के शहर सैतानमा  और क्योटो में तापमान का 368 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। टोक्यो के राजधानी शहर में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में उछाल आया है और समस्त जापान में रात के समय तापमान 25 डिग्री से ऊपर ही रहता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *