Fri. Mar 29th, 2024
    खाली पेट अलसी

    अलसी सबसे प्राचीन और फायदेमंद औषधियों में से एक है। अलसी को इसके पोषकता के लिए जाना जाता है। खाली पेट अलसी खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में अच्छे से घुल जाते हैं।

    यदि आप अलसी के औषधीय गुण पढेंगे तो आप जानेंगे कि अलसी कई बीमारियों के लिए भी बहुत लाभकारी है।

    विषय-सूचि

    अलसी खाने का सही तरीका इसे खाली पेट लेना है। इस लेख में हम बात करेंगे कि यदि आप अलसी को खाली पेट खाते हैं, तो आपको कोनसे फायदे मिलते हैं।

    खाली पेट अलसी के फायदे

    अलसी को खाली पेट खाना बहुत स्वास्थ्यवर्धक कहा गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट खाली होने से पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं।

    अलसी को खाली पेट खाने के निम्न फायदे हैं:

    • वजन कम में सहायक

    खाली पेट अलसी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको वजन घटाने में मदद करता है।

    अलसी में कम कार्ब और ज्यादा अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ने नहीं देते हैं।

    दरअसल अलसी के बीज में ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी भूख को मिटा देते हैं। इससे आपका ज्यादा खाने का मन नहीं करता है।

    इसके अलावा अलसी की तासीर गर्म होनें की वजह से यह शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है जिससे रक्त में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ती नहीं है।

    आप अलसी के बीज को किसी जूस में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप अलसी के पाउडर को रोटी या सब्जी में भी मिला सकते हैं।

    • खाली पेट की सफाई में

    आप रोजाना सुबह पेट को साफ़ करने के लिए खाली पेट पानी जरूर पीते होंगें।

    आपको बता दें कि यदि आप पानी के साथ अलसी लें, तो आपका पेट अच्छे से साफ़ किया जा सकता है। अलसी खाने का समय सुबह सबसे अच्छा है।

    अलसी के बीज में ढेरों एंटी-ऑक्सीडेंट और केमिकल पाए जाते हैं। इसमें एक एस्ट्रोजन जैसा पदार्थ पाया जाता है जो पेट से हानिकारक तत्वों की सफाई करता है।

    इसके अलावा अलसी में लिगनिन पाया जाता है जो महिलाओं के पीरियड में सहायक होता है। यह पीरियड के दौरान उठनें वाले दर्द में मदद करता है।

    अलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मधुमेह, मोटापा जैसी बिमारियों से भी आपकी रक्षा करता है।

    • पाचन क्रिया में सहायक अलसी

    यदि आप अलसी को खाली पेट खाते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

    अलसी में फाइबर की प्रचुरता होती है। ये फाइबर आपकी आंत की सोखने की क्षमता बढाते हैं, जिससे पाचन अच्छे से होता है।

    इसके अलावा अलसी में मौजूद फाइबर आंत में मौजूद खाने के गुजरने में मदद करता है, जिससे मल त्याग अच्छे से होता है।

    • धमनियों को ढीला बनाता है

    अलसी का नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर की धमनियां टाइट नहीं होती है।

    अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और अमीनो एसिड शरीर के ब्लड प्रेशर को कम रखते हैं।

    इसके अलावा अलसी धमनियों पर कुछ भी जमने से रोकता है।

    जब धमनियों पर कुछ भी नहीं जमता है, तब रक्त का प्रवाह आसान हो जाता है। इससे दिल से सम्बन्धी बीमारियों से भी राहत मिलती है।

    • मधुमेह में उपयोगी अलसी

    अलसी में लिगनिन होता है, जो हमारे खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

    जब आप खाली पेट अलसी खाते हैं, तब इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छे से काम करते हैं और शुगर के खिलाफ अच्छे से कार्य करते हैं।

    अलसी खून में इन्सुलिन की मात्रा को बढनें से भी रोकता है।

    • त्वचा के लिए उपयोगी

    अलसी त्वचा के लिए भी काफी उपयोगी होता है।

    अलसी त्वचा सम्बन्धी समस्याएं जैसे खुजली, दाद, सुजन आदि में काफी फायदेमंद होता है।

    इसके अलावा अलसी फुंसी और बालतोड़ जैसी समस्या को बढ़ने से भी रोकता है।

    • बालों के लिए

    अलसी आपके बालों के लिए भी सहायक है। अलसी आपको गंजेपन से राहत दिला सकता है।

    इसके अलावा नियमित रूप से अलसी का सेवन करने से आपके बालों में रुसी (डैंड्रफ) जैसी समस्याएं भी खत्म हो जाती है।

    अलसी खोपड़ी में सीबम नामक पदार्थ को बनाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और बालों को टूटने से रोकता है।

    खाली पेट अलसी खाने का तरीका

    शुरुआत में आप रोजाना सुबह के समय खाली पेट अलसी पाउडर का एक चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

    अलसी पानी के साथ
    अलसी पानी के साथ

    इसका सेवन नियमित रूप से करें और कुछ दिनों में ही आपको इसके फायदे दिखाई देने लगेंगे।

    इसके अलावा आप अलसी पाउडर को किसी जूस या अन्य भोजन में मिलाकर भी खा सकते हैं। अलसी भोजन का स्वाद भी बढ़ाता है।

    खाने के समय यह ध्यान रखें कि आप खाना बनाते समय इसमें अलसी ना डालें। ऐसा इसलिए क्योंकि अलसी की तासीर गर्म होती है। यह गर्म तेल में मिलकर अपने गुण खो देती है।

    यह भी ध्यान रखें कि आप दिन में दो चम्मच से ज्यादा अलसी के चूर्ण का इस्तेमाल ना करें।

    अलसी खाने का समय

    जैसा कि हमनें बताया कि अलसी खाने का सही समय इसे खाली पेट लेना ही है।

    ऐसे में आप रोजाना सुबह के समय अलसी खा सकते हैं।

    अलसी को रोजाना सुबह उठकर सेवन करें। आप अलसी के पाउडर को पानी में घोलकर ले सकते हैं। आप इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।

    इसके अलावा आप अलसी के बीज भी खा सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    16 thoughts on “खाली पेट अलसी खाने के फायदे, तरीका”
      1. आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी का सेवन कर सकते हैं।

      1. आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी को पानी में मिलकर पी सकते हैं। इससे पेट साफ़ होता है।

        1. Sir alsi ko rat k khana ke bad le sakte hai or iske sath vitamin b ki tablet lena sahi hai ya nahi

    1. Hmko ye pata krna h ki jaise sb bolte h ki alsi ko khane ke baad ya sone se phle ya doodh dahi aadi cheejo me mila kr khane ke bhut fayde h kya utne hi fayde khali pet khane se b hote h plz ans de kyo ki maine aaj se hi khali pet alsi khana shuru kiya h

    2. app ye btaye ki hum alsi ke seeds ko garm pani se le ya fir garm doodh se…
      kya sahi rhega…please sir reply jarur krna

    3. kya alsi ka upyog bajan kam krne me kiya jaa skta hai…
      please app jarur batye ki kese me alsi ke upyog se bajan kam kr skta hu
      or kese khani hai garm pani se y fir grm doodh se
      im waiting you reply sir

    4. Sir alsi ke bij ko bhun ke khana jyada faydemand hota hai ki kacche hi Jada aacha hota hai

    5. Mai raat ko ek gilas paani me ek chammach alsi bhigo deti hu or subah pani ko alsi sahit pi leti hu ye tarika sahi h ya nahi

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *