Fri. Apr 19th, 2024
    खाने के बाद पानी पीना

    हम सभी लोगों की आदत होती है कि हम खाने के बाद पानी अवश्य पीते हैं। लेकिन अधिकतर लोग इस बात से अनभिज्ञ होते हैं कि यह हमारे शरीर के लिए ज़हर के सामान होता है।

    सही समय पर पानी पीने के फायदे अनेक हैं। लेकिन, यदि सही समय पर इसका सेवन नहीं किया गया, तो इसके नुकसान भी अनेक हो सकते हैं।

    आयुर्वेद ने कुछ ऐसे नियम दिए हैं जो ये बताते हैं कि खाने के कितनी देर बाद पानी का सेवन करना उचित होता है। इन नियमों को सूत्र कहा जाता है।

    जब हम इन सूत्रों को विज्ञान के नज़रिए से देखते हैं तब इनकी प्रासंगिकता का ज्ञान भली भाँती हो जाता है। इन सूत्र को दैनिक जीवन में उतारना काफी आसान होता है। इनको अपनाकर हम अनेक बिमारियों से निजात पा सकते हैं।

    विषय-सूचि

    यदि आप खाना खाने के बाद पानी पीने के असर जानना चाहते हैं, तो आपको यहाँ दिए गए कुछ तथ्यों को जानना होगा।

    आइये इसके विभिन्न तथ्यों को समझते हैं।

    1. अमाशय

    पेट के छोटे हिस्से को अमाशय कहा जाता है। संस्कृत में इसे जथर कहते हैं। यह हमारे पेट में मौजूद थैले के सामान एक अंग होता है

    हम जो भी भोजन लेते हैं, वो पहले इसमें जाता है। अमाशय एक अग्नि को उत्तेजित करता है जो खाना पचाने के काम आती है

    2. जथर-अग्नि

    जैसे ही हम अपने भोजन का पहला कौर अपने मुँह में डालते हैं, हमारे शरीर में जथर अग्नि भड़कने लगती है। यह अग्नि हमारे भोजन के पाचन में उपयोगी होती है।

    जठराग्नि
    जठराग्नि

    यह अग्नि तब तक हमारे शरीर में रहती है जब तक हमारा भोजन पूर्णतः पच नहीं जाता है। उसके बाद यह भोजन उर्जा में बदल जाता है और हमारे शरीर के कार्यों में उपयोगी होता है।

    खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान

    हम सभी जानते हैं कि आग पर पानी डाल देने से वह बुझ जाती है। इसी प्रकार जब हम भोजन के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो हमारे शरीर में मौजूद पाचन में उपयोगी जथर अग्नि बुझ जाती है जिससे हमारी पाचन की प्रक्रिया पर असर पड़ता है

    इसके अतिरिक्त, कुछ लोग खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं जो और भी अधिक हानिकारक होता है।

    ऐसा करने से हमारे शरीर में अनेक प्रकार के ज़हर पैदा होने लगते हैं जिससे कई प्रकार के रोग हमें घेर सकते हैं। (सम्बंधित: ठंडा पानी पीने के नुकसान)

    खाने के बाद पानी पीना जहर बन जाता है

    जैसा कि बताया गया है कि खाने के बाद पानी पीने से शरीर की जथर अग्नि बुझ जाती है जिससे शरीर में खाना पच नहीं पाता है। यह बिना पचा हुआ खाना जब शरीर में रह जाता है तो यह ज़हर का रूप ले लेता है क्योंकि इसका फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है।

    इससे शरीर में मौजूद खाना टूटने लगता है और ज़हर का निर्माण करता है।

    निम्न प्रकार के ज़हर शरीर में मौजूद होते हैं:

    1. यूरिक एसिड

    सबसे पहले जो ज़हर हमारे शरीर में बनता है वो यूरिक एसिड होता है। इसके लक्षणों में घुटने में दर्द, कंडे और कलाई के जोड़ों में दर्द शामिल होता है। इसके अतिरिक्त, टखनों, पंजों, कलाई और कोहनी में भी सूजन और दर्द हो जाता है।

     2. एलडीएल(लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स)/ बैड कोलेस्ट्रोल

    हम सभी जानते हैं कि जब एलडीएल की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाती है तो नसों में खून बहना मुश्किल हो जाता है जिसके कारण ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो जाती है। यदि यह ज़हर हमारे शरीर में बढ़ता रहता है तो यह हमारी नसों में रुकावट पैदा कर देता है जिसके कारण रक्त हृदय तक नहीं पहुँच पाता है और दिल का दौरा पड़ जाता है।

    3. वीएलडीएल(वैरी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स)

    ये कोलेस्ट्रोल एलडीएल से भी अधिक खतरनाक होता है। यदि इसका स्तर शरीर में बढ़ता रहता है तो इससे इंसान की जान जाने का खतरा बढ़ जाता है।

    4. ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में वृद्धि

    अत्यधिक ट्राइग्लिसराइड्स होने  हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इनकी बहुत अधिक मात्रा हृदय और मस्तिष्क तक पहुँचने वाले खून को रोकती देती है। 

    खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

    • खाने के तुरंत बाद आप एक से दो घूँट पानी पी सकते हैं ताकि आपका मुँह और गला साफ़ हो जाएँ
    • आयुर्वेद के अनुसार, 1 घंटा 48 मिनट का समय हमारे भोजन को पचने में लग जाता है इसलिए हमें इतना इंतज़ार करने के बाद पानी पीना चाहिए। लेकिन यह अवधि कई लोगों को काफी ज्यादा लगती है तो इतना नहीं तो कम से कम 45 मिनट से 1 घंटा रुकना तो अतिआवश्यक होता है
    • जिन लोगों का मेटाबोलिज्म का स्तर अधिक है, वे 1 घंटे बाद पानी पी सकते हैं क्योंकि उनका खाना इतनी देर में पच जाता है

    सम्बंधित सवाल-जवाब

    • खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

    जैसा कि हमनें ऊपर बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी से पेट में उत्पन्न हुई जठर अग्नि ख़त्म हो जाती है, जिससे खाने पचने में मुश्किल हो जाती है।

    इसके अलावा खाना खाते समय पेट में अम्ल बनता है, जिसका असर पानी की वजह से ख़त्म हो जाता है।

    इसलिए हमारी यह सलाह है कि अच्छे पाचन के लिए आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीयें।

    • खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए?

    खाना खाने के बाद आपको कम से कम 30 मिनट के बाद पानी पीना चाहिए।

    30 मिनट में आपकी पेट की जठर अग्नि कुछ हद तक शांत हो जाती है, जिससे पानी पीना ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *