Wed. Apr 24th, 2024
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    जुवेंटस ने चैंपियंस लीग राउंड-16 के दूसरे लेग में एटलेटिको मेड्रिड को 3-0 से मात दी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस मैच में बेहतरीन गोल की हैट-ट्रिक लगाई और अपनी टीम को अगले राउंड में प्रवेश करवाया। इसके बाद प्रशंसक ट्विटर पर शांत नहीं रह सकेऔर पुर्तगाल के फुटबॉलर को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का दर्ज दिया।

    https://www.youtube.com/watch?v=5kJz5bjbQUA

    पहले हाफ में, जुवेंटस ने शानदार तीव्रता के साथ शुरुआत की और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार हेडर के माध्यम से पहला गोल किया, जब उन्हे फेडरिको बर्नार्डेस्की की द्वारा एक अच्छा पास मिला। एटलेटिको तब मैच में वापस आने में सक्षम थे और अपनी खुद की कुछ संभावनाएं पैदा कर रहे थे। पहले हाफ के आखिरी क्षणों में अल्वारो मोराटा ने हेडर लगाया लेकिन वह गोल पर निशाना नही लगा पाए।

    दूसरे हाफ के शुरूआत में, रोनाल्डो ने एक और बेहतरीन गोल किया और यह गोल भी हेडर द्वारा किया गया जब कांसलो ने उन्हे राइट कॉर्नर से शानदार पास दिया। फिर, एटलेटिको ने खेल में वापस जाने की कोशिश की, लेकिन फिर बर्नार्डेस्की एक शानदार रन पर चले गए और बॉक्स में नीचे आ गए जिससे जुवेंटस की टीम को पेनल्टी मिली। और स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने पेनेल्टी को बेकार नही जाने दिया और स्कोर 3-0 कर दिया।

    इसके बाद, ट्विटर पुर्तगाली दिग्गज के लिए उनकी प्रशंसा पर रुक नही पाए और एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ रोनाल्डो के मास्टरक्लास पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    रोनाल्डो के बेहतरीन पर मिली प्रतिक्रिया यहां देखे:

    https://twitter.com/Doc_Joshi/status/1105576218789928961

    https://twitter.com/FootballFunnnys/status/1105573475392151562

    https://twitter.com/FootballFunnnys/status/1105577909866188802

    https://twitter.com/squadxtra/status/1105585497529876481

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *