Wed. Apr 24th, 2024
    विराट कोहली सौरव गांगुली

    टीचर्स डे के दिन भारत के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीटर पर अपने गुरुओं को याद किया। विराट कोहली ने एक फोटो शेयर की जिसमें वे एक अलग अंदाज से टीचर्स डे विश कर रहे है। जिसमें वे पूर्व खिलाडियों जैसे सचिन, धोनी, द्रविड़, और लक्ष्मण जैसे महान खिलाडियों को अपना गुरु बता कर उन्हें टीचर्स डे की बधाई दे रहे है।

    विराट कोहली ने केवल भारतीय खिलाडियों का नाम नहीं लिया बल्कि विदेशी खिलाड़ियों जैसे इंज़माम उल हक़, शॉन पोलक, शेन वार्न, रिस्की पोंटिंग जैसे खिलाडियों को भी याद किया और उन्हें शुक्रिया अदा किया।

    कोहली ने कुल 23 खिलाडियों को याद किया जिसमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे भारतीय खिलाडी थे वहीं विदेशी खिलाडियों में शॉन पोलाक, विव रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग, ग्लेंन मैक्ग्राथ, ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, शेन वार्न, जैक कालिस, एडम गिलक्रिस्ट, जावेद मियांदाद, एलन डोनाल्ड, इमरान खान, स्टीव वॉ और इंज़माम उल हक़ को याद किया।